
पुलिस कमिश्नरेट के थानों की फरवरी माह की रेटिंग जारी हो गई है। इस बार बाणगंगा थाने ने टॉप किया है, जबकि पिछली बार अव्वल रहे विजय नगर थाने की रेटिंग गिरकर 25वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, पंढरीनाथ थाना सबसे फिसड्डी निकला। अब वहां के टीआई को ट्रेनिंग करवाई जाएगी।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आरके सिंह के अनुसार बाणगंगा थाना इस बार अव्वल रहा है क्योंकि थाने ने 325 प्रिवेंटिव (निवारक) कार्रवाई की। यह कार्रवाई बदमाशों के बाउंड ओवर 107/116 की कार्रवाई होती है। इसके अलावा थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर ट्रेस किया। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सामुदायिक संवाद दोनों पर विशेष ध्यान दिया गया।
कनाड़िया-खजराना की रैंकिंग भी गिरी : पिछली रेटिंग में शीर्ष पर रहने वाला विजय नगर थाना इस बार फिसलकर 25वें स्थान पर पहुंच गया। कनाड़िया और खजराना थाने भी पिछली बार टॉप 2-3 पर थे, जिनकी रैंकिंग भी थोड़ी गिरी है।
