
पीपल्याहाना ब्रिज पर एक दर्दनाक हादसे में 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची मामा और नानी के साथ ईद मनाने रिश्तेदार के घर जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक ब्रिज पर डिवाइडर पर टकरा गई। इससे बच्ची घायल हो गई। मामा और नानी को बच्ची को एमवाय अस्पताल ले गए, जहां बच्ची की मौत हो गई।
तिलक नगर पुलिस के मुताबिक मृतिका 4 वर्षीय इकरा पिता इरफान शाह निवासी विजय पैलेस, माणिकबाग है। वह मामा और नानी के साथ बाइक से शनिवार शाम खजराना की तरफ जा रही थी। ब्रिज पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त वह नानी की गोद में बठी हुई थी। जैसे ही टक्कर हुई तो हादसे में इकरा के सिर में चोट आई थी। उधर, लसूड़िया में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग पप्पू मालवीय निवासी लसूड़िया मोरी की मौत हो गई।
