इंदौर में बगैर फिटनेस और परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे 12 हजार ई-रिक्शा, नियमों के ‘लूपहोप’ से बढ़ा हादसों का खतरा
ईवी वाहनों का रजिस्ट्रेशन परिवहन विभाग में करना अनिवार्य है, लेकिन फिटनेस और परमिट का नियम नहीं है। ऐसे में इंदौर में पंजीकृत 12 हजार से अधिक ई-रिक्शा बगैर परमिट और फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
ईवी वाहनों का रजिस्ट्रेशन परिवहन विभाग में करना अनिवार्य है, लेकिन फिटनेस और परमिट का नियम नहीं है। ऐसे में इंदौर में पंजीकृत 12 हजार से अधिक ई-रिक्शा बगैर परमिट और फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
ईवी वाहनों का रजिस्ट्रेशन परिवहन विभाग में करना अनिवार्य है
हालांकि ईवी वाहनों में फिटनेस और परमिट का नियम नहीं है
इंदौर में 12 हजार ई-रिक्शा बगैर फिटनेस और परमिट के चल रहे
इंदौर। बीते एक दशक में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग तेजी से बड़ी है। ई-रिक्शा, दोपहिया से लेकर अब कारों और बसों की मांग भी बड़ी है। ईवी वाहनों का रजिस्ट्रेशन परिवहन विभाग में करना अनिवार्य है, लेकिन फिटनेस और परमिट का नियम नहीं है। ऐसे में इंदौर में पंजीकृत 12 हजार से अधिक ई-रिक्शा बगैर परमिट और फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। चालक मनमाने तरीके से बदलाव कर ई-रिक्शा दौड़ाते रहते हैं। शहर में बीते दिनों कार में चार्जिंग के दौरान आग की घटना के अलावा ई-रिक्शा में भी ब्लास्ट हो चुका है और एक महिला की मौत हो चुकी है। इसकी जांच में सामने आया था कि चालक ने दो बैटरियां आपस में जोड़ रखी थी। नियमों की अनदेखी और उल्लंघन की जांच नहीं होने से इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। दरअसल 250 वॉट से अधिक पावर जनरेट करने वाली और 25 किमी प्रति घंटे से अधिक स्पीड से चलने वाले ईवी वाहनों के लिए परिवहन कार्यालय में पंजीयन अनिवार्य है।
इन वाहनों को चलाने के लिए लाइसेंस भी अनिवार्य है, लेकिन फिटनेस और परमिट की अनिवार्यता नहीं है। वाहन पोर्टल पर ईवी वाहनों के फिटनेस आवेदन नहीं हो रहे हैं। ऐसे में ईवी चालक इनके फिटनेस नहीं कराते है। शहर में दौड़ रहे कई ई-रिक्शा को तो दो साल से अधिक समय हो गया है, इसके बावजूद फिटनेस नहीं कराया। वहीं इनकी बैटरी की जांच भी नहीं हुई। आरटीओ प्रदीप शर्मा का कहना है कि ईवी वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है, लेकिन परमिट नहीं होता है। ई-रिक्शा का फिटनेस भी नहीं हो रहा है।
टैक्स में भी छूट 20 लाख से कम मूल्य के ईवी वाहनों का टैक्स पूरी तरह से फ्री है। वहीं इससे अधिक मूल्य के वाहनों को सिर्फ 4 प्रतिशत ही टैक्स देना होता है। इंदौर में अब तक 74 हजार 445 ईवी पंजीकृत हो चुके है। इसमें 2024 में 19144, 2025 में 23314 ईवी वाहन पंजीकृत हुए थे। इस साल भी जनवरी से अब तक 5238 वाहन पंजीकृत हो चुके है।
ई-रिक्शा के लिए दिशा-निर्देश
ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन और बीमा अनिवार्य है- चालक के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।
चालक के अलावा चार यात्री ही बैठा सकते है।
गति सीमा 25 किमी घंटा से अधिक नहीं होना चाहिए।
नाबालिग द्वारा चलाने पर जुर्माना और वाहन जब्ती होती है।
ईवी वाहनों में यह रखे सावधानी
बैटरी को 20 से 80 प्रतिशत के बीच चार्ज रखे।
हमेशा ओरिजिनल चार्जर का ही उपयोग किया जाए। – प्रमाणित शोरूम से बैटरी और पाटर्स की जांच कराए।
ईवी वाहनों में आवेरलोडिंग से बचना चाहिए।
चार्जिंग के दौरान नमी और तेज धूप से बचाए।
बैटरी को 100 प्रतिशत चार्ज से अधिक चार्ज नहीं होने दे।
लोकल स्पेयर पार्ट्स का उपयोग नहीं करें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले