
राजीव शुक्ला ने ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुटकी ले ली. मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा का जवाब दिया और इसके बाद चेयर ने अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू करा दी. चेयर ने पहले वक्ता के तौर पर राजीव शुक्ला का नाम लिया. राजीव शुक्ला बोलने खड़े हुए और शिवराज सिंह चौहान की चुटकी लेते हुए कहा कि अरे कितनी चमचागिरी भाई? कुछ तो शांत हो जाओ.
आप कह रहे हैं कि आप मोदी जी को जानते हैं, तो मैं भी उन्हें 30 साल से जानता हूं. उन्हें इतनी तारीफ पसंद नहीं है जितनी आज यहां हुई है. उन्होंने तंज करते हुए आगे कहा, “आज मेरी समझ में आया कि मोदी जी को जब किसी का भाषण अच्छा लगता है, तो वह ट्वीट करके उसकी तारीफ करते हैं. लेकिन शिवराज जी, आप इतना लंबा-चौड़ा भाषण देते हैं, कम से कम 200 बार उनका नाम लिया होगा, फिर भी उन्होंने आज तक आपकी तारीफ में ट्वीट नहीं किया.
