अंचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एक विशिष्ट मुकाम हासिल किया है महिला पत्रकारों ने – सुमित्रा महाजन इंदौर प्रेस क्लब में हुआ नारी शक्ति का सम्मान
इंदौर। पत्रकारिता पुराने दौर में एक कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्य माना जाता था। इसलिए इस क्षेत्र में महिलाओं की हमेशा कमी देखी जाती थी।
इंदौर। पत्रकारिता पुराने दौर में एक कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्य माना जाता था। इसलिए इस क्षेत्र में महिलाओं की हमेशा कमी देखी जाती थी। मगर बीते दो दशक में महिलाओं ने पत्रकारिता के क्षेत्र में इस चुनौती को भी स्वीकार कर ना सिर्फ अपनी दखलंदाजी बढ़ाई है बल्कि अंचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एक विशिष्ट मुकाम भी हांसिल किया है। यह बात पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कही। वे आज इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि बदलाव और बराबरी के इस दौर में महिलाओं को दृढ़ता के साथ चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि एक नारी ही परिवार, समाज और देश को मजबूत बनाने का काम कर सकती है। समारोह में पूर्व मंत्री एवं विधायक उषा ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस देश में अनादिकाल से नारी के रूप में शक्ति की आराधना की जाती है। यह सिर्फ परम्परा नहीं है, बल्कि हमारे समाज और देश का संस्कार है। इन्हीं संस्कारों को पोषित करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को समाजहित में निरंतर कार्य करना चाहिए।
पोस्ट मास्टर जनरल सुश्री प्रीति अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इंदौर प्रेस क्लब में इतनी तादाद में महिला पत्रकारों का सम्मान दर्शाता है कि इंदौर की बेटियां किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य को करने में पीछे नहीं रहती। उन्होंने कहा कि इसके पीछे शहर की गौरवशाली नेतृत्व परम्परा है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक यांगचंग भूटिया ने कहा कि एक महिला को आगे बढ़ाने में उसकी अपनी योग्यता तो होती है, पर परिवार और जीवनसाथी भी इसका आधार होते हैं। उन्होंने पुलिस और प्रेस को परस्पर सहयोगी बताते हुए कहा कि समाज से सीधे जुड़े रहने वाले दोनों क्षेत्रों के लोगों पर बहुत बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना उपाध्यक्ष प्रियंका पांडेय ने रखी। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंडके, कार्यकारिणी सदस्य पूनम शर्मा, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, मनीष मक्खर, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय भट्ट ने किया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, अभ्यास मंडल की सचिव माला सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार ललित उपमन्यु, शैलेश पाठक, डॉ. अर्पण जैन, लक्ष्मीकांत पंडित, डॉ. कमल हेतावल, जयसिंह रघुवंशी, राजू घोलप, राजू उपाध्याय, महेंद्र सोनगरा, अभिषेक कानूनगो, धर्मेश यशलाहा, अखिल हार्डिया के साथ बड़ी संख्या में मीडिया के साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुभूति निगम ने किया।
इनका हुआ सम्मान
लाइफटाइम_अचीवमेंट – जयश्री पिंगले, मनीषा दुबे
विशिष्टसेवासम्मान –
नीता सिसोदिया, डॉ. रजनी भंडारी, करिश्मा कोतवाल, सुश्री रुखसाना मिर्जा, प्रियंका जैन देशपांडे, नासिरा मंसूरी, नाज पटेल, सौदामिनी मजूमदार
विशिष्ट_सम्मान –
पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला डीएवीवी विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली सिंह नरगुंदे, सेज यूनिवर्सिटी की डॉ. जमना मिश्रा, शिक्षाविद डॉ. वंदना जोशी
शक्ति सम्मान – सीमा शर्मा, सुमेधा चौरसिया, स्वाति शर्मा, लीना मेहरा, स्मृति जोशी, ऋचा मजुपुरिया, शुभलक्ष्मी मेहरा, राजश्री कासलीवाल, डॉ. दीपा वंंजानी, मंदीपकौर भाटिया, नेहा जोशी मराठे, ऋतुु मिश्र, पीयूषा भार्गव, उषा नाथ, श्रद्धा चौबे, सरोज जैन, रूपाली बर्वे, आरती मंडलोई दुबे, टीना खत्री, सरिता शर्मा, सीमा शर्मा, सरिता काला, मीना खान, सोनल शर्मा, मीनल जैन, अनुप्रिया सिंह ठाकुर, रीना शर्मा, शताब्दी शर्मा यादव, खुशबू यादव, सुरभि भावसार, दीपिका अग्रवाल (गोयल), शालिनी हार्डिया, पूजा जोशी, नमिता मिश्रा, जयश्री तिवारी, गरिमा डोईफोडे (राजपूत), ऋतु यादव, रंजना राव, रंजीता ठोम्बरे, ललिता गौड़, आकांक्षा दुबे, स्वाति गुप्ता, पूजा मिश्रा, हीना तिवारी, भारती जोशी, श्रद्धा शर्मा, वैशाली व्यास, अर्चना पारखी, रेणु कासार, अंजली मंगल (गोयल), दिव्याराजे भोसले, जूही गुप्ता, वंदना जोशी, ऐश्वर्या पुराणिक, खुशी आर्य, महिमा केसरवानी, निधि देवलिया, खादीजा चकेरा, अदिति गेहलोत, उषा दुबे, मुस्कान मागरे, शालिनी शर्मा, प्रीति कौशल, हिना मेहता, दीपिका जोशी, पूजा रघुवीर, निहारिका शर्मा, नेहा परिहार, रुचिता जायसवाल, ऋतिका शर्मा, दीप्ति भटनागर, वंदना मिश्रा, वैशाली खिंची, निधि जैन, राधिका कोडवानी, निकिता रघुवंशी, दीपिका सेठी, मंजुला गर्ग
स्वच्छताकीदेवियांभीसम्मानित
लता बाई अवसरमोल, रेखा बाई तावड़े, संगीता बाई वानखेड़े, इंदिरा बाई बौद्दे, सरिता बाई तायड़े, ललिता बाई सिरसिया, मंगला बाई वानखेड़े को भी सम्मानित किया गया
इंदौर। पत्रकारिता पुराने दौर में एक कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्य माना जाता था। इसलिए इस क्षेत्र में महिलाओं की हमेशा कमी देखी जाती थी। मगर बीते दो दशक में महिलाओं ने पत्रकारिता के क्षेत्र में इस चुनौती को भी स्वीकार कर ना सिर्फ अपनी दखलंदाजी बढ़ाई है बल्कि अंचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एक विशिष्ट मुकाम भी हांसिल किया है। यह बात पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कही। वे आज इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि बदलाव और बराबरी के इस दौर में महिलाओं को दृढ़ता के साथ चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि एक नारी ही परिवार, समाज और देश को मजबूत बनाने का काम कर सकती है। समारोह में पूर्व मंत्री एवं विधायक उषा ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस देश में अनादिकाल से नारी के रूप में शक्ति की आराधना की जाती है। यह सिर्फ परम्परा नहीं है, बल्कि हमारे समाज और देश का संस्कार है। इन्हीं संस्कारों को पोषित करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को समाजहित में निरंतर कार्य करना चाहिए।
पोस्ट मास्टर जनरल सुश्री प्रीति अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इंदौर प्रेस क्लब में इतनी तादाद में महिला पत्रकारों का सम्मान दर्शाता है कि इंदौर की बेटियां किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य को करने में पीछे नहीं रहती। उन्होंने कहा कि इसके पीछे शहर की गौरवशाली नेतृत्व परम्परा है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक यांगचंग भूटिया ने कहा कि एक महिला को आगे बढ़ाने में उसकी अपनी योग्यता तो होती है, पर परिवार और जीवनसाथी भी इसका आधार होते हैं। उन्होंने पुलिस और प्रेस को परस्पर सहयोगी बताते हुए कहा कि समाज से सीधे जुड़े रहने वाले दोनों क्षेत्रों के लोगों पर बहुत बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना उपाध्यक्ष प्रियंका पांडेय ने रखी। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंडके, कार्यकारिणी सदस्य पूनम शर्मा, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, मनीष मक्खर, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय भट्ट ने किया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, अभ्यास मंडल की सचिव माला सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार ललित उपमन्यु, शैलेश पाठक, डॉ. अर्पण जैन, लक्ष्मीकांत पंडित, डॉ. कमल हेतावल, जयसिंह रघुवंशी, राजू घोलप, राजू उपाध्याय, महेंद्र सोनगरा, अभिषेक कानूनगो, धर्मेश यशलाहा, अखिल हार्डिया के साथ बड़ी संख्या में मीडिया के साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुभूति निगम ने किया।
इनका हुआ सम्मान

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले


