देश की बात, आपके शहर से
नाम बदलकर दोस्ती, हिंदूवादियों ने कराई एफआईआर: लिव इन में रखकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, बच्चे को भी दी जान से मारने की धमकी
देश 2 बार पढ़ी गई

नाम बदलकर दोस्ती, हिंदूवादियों ने कराई एफआईआर: लिव इन में रखकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, बच्चे को भी दी जान से मारने की धमकी

इंदौर की हीरानगर पुलिस ने बुधवार रात रेप और धर्म परिवर्तन के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर की है। पीड़िता हिंदू जागरण मंच के लोगों से मिली थी। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर मामले में आरोपी पर एफआईआर कराई है।

Abhishek Raghuvanshi5 फरवरी 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर की हीरानगर पुलिस ने बुधवार रात रेप और धर्म परिवर्तन के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर की है। पीड़िता हिंदू जागरण मंच के लोगों से मिली थी। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर मामले में आरोपी पर एफआईआर कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
टीआई सुशील पटेल के मुताबिक 33 साल की महिला की शिकायत पर उसके दोस्त यश चौहान उर्फ मोहम्मद जीशान निवासी धीरज नगर के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर की है। पीड़िता ने बताया कि 2020 में वह पाटनीपुरा में काॅस्मेटिक्स की दुकान पर आती-जाती थी। इस दौरान सिटी वैन का इस्तेमाल करती थी। यश गाड़ी चलाता था। उससे यहीं पहचान हुई।
यश को उसके नाम से ही जानती थी। दोनों में अच्छी बातचीत होती थी। एक दिन यश अपने साथ युवती को मूसाखेड़ी इलाके में अपने कमरे पर ले गया। उसे कहां कि वह पसंद करता है। शादी करना चाहता है। यहां दोनों के बीच में संबंध बन गए। कुछ दिन बाद पता चला कि वह गर्भवती है। यह बात उसने यश को बताई। यश ने कहा कि शादी कर लेंगे। वह उसे लेकर कन्नोद गया। यहां उसके परिवार से मिली तो पता चला कि वह मुस्लिम है। उसका नाम मोहम्मद जीशान है उससे शादी की बात से इंकार कर दिया। उसने यहां धमकी दी कि अगर उसकी बात नही मानी तो पेट में जो बच्चा है उसे मार देगा।
बाद में पीड़िता लेकर मूसाखेडी इंदौर आ गया। अप्रैल 2021 में एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। यश ने कहां कि वह बेटे को एक ही शर्त पर अपनाएगा कि उसे धर्म बदलना पड़ेगा। इस बात पर पीड़िता ने इंकार कर दिया। कुछ दिन साथ में रहने के बाद पीड़िता यश से अलग रहने लगी। तब यश उसके कमरे पर आने जाने लगा।
19 जनवरी को आखिरी बार यश कमरे पर आया। यहां पीड़िता से सबंध बनाए। वही धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाया। फिर से पीड़िता ने इंकार किया तो यश ने बुरी तरह से मारपीट की ओर दीवार से सिर फोड़ दिया। बाद में घायल हालत में पीड़िता को बहन के घर छोड़कर भाग गया। बहन ने पीड़िता को एमवाय में भर्ती करा दिया। 10 दिन बाद छुट्‌टी होने पर पीड़िता घर पहुंची। तब उसने बहन को जानकारी दी। यहां करणी सेना के मानसिंह राजावत से उनका संपर्क हुआ तब उन्होने पुलिस को जानकारी दी। बुधवार को पीड़िता मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Ofcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगाTechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 10 घंटे पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 17 घंटे पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 22 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 22 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 22 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 22 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 22 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 22 घंटे पहले
↑