इंदौर में वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर जनसुनवाई में युवक का हंगामा, कागज फाड़ने की कोशिश
इंदौर कलेक्ट्रट में जनसुनवाई के दौरान युवक ने कहा कि उसके पिता की मृत्यु 2003 से पहले हो चुकी है और वह बीएलओ को मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज कई बार जमा कर चुका है। इसके बावजूद उसका नाम काट दिया गया।
इंदौर कलेक्ट्रट में जनसुनवाई के दौरान युवक ने कहा कि उसके पिता की मृत्यु 2003 से पहले हो चुकी है और वह बीएलओ को मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज कई बार जमा कर चुका है। इसके बावजूद उसका नाम काट दिया गया। करीब दो घंटे इंतजार के बाद भी कलेक्टर से मुलाकात न हो पाने पर वह भड़क उठा।
शहर के इमली बाजार में रहने वाले युवक ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर किया हंगामा
युवक का कहना है कि वह कई दिनों से काम छोड़कर नाम जुड़वाने चक्कर काट रहा था
गुस्से में वह दस्तावेज फाड़ने की कोशिश करने लगा तो साथ आई मां ने उसे रोक दिया
इंदौर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को अलग-अलग मामलों को लेकर पहुंचे लोगों ने हंगामा कर दिया। सुनवाई नहीं होने से उनका आक्रोश खुलकर सामने आ गया। एक ओर मतदाता सूची से नाम कटने से परेशान युवक का गुस्सा फूट पड़ा तो दूसरी ओर मेट्रो परियोजना के तहत प्रस्तावित बेदखली के विरोध में 16 परिवारों ने नाराजगी जताते हुए ज्ञापन सौंपा।
इमली बाजार में रहने वाले एक युवक ने मतदाता सूची से नाम हटा दिए जाने को लेकर हंगामा कर दिया। युवक का कहना है कि उसके पिता की मृत्यु 2003 से पहले हो चुकी है और वह बीएलओ को मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज कई बार जमा कर चुका है। इसके बावजूद उसका नाम काट दिया गया।
मां ने दस्तावेज फाड़ने से रोका
करीब दो घंटे इंतजार के बाद भी कलेक्टर से मुलाकात न हो पाने पर युवक भड़क उठा। उसने कलेक्टर कक्ष के बाहर हंगामा करते हुए कहा कि यहां गरीबों की कोई सुनवाई नहीं होती। गुस्से में युवक ने अपने दस्तावेज फाड़ने की कोशिश की, जिसे उसकी मां लीलाबाई ने रोका। युवक का कहना था कि वह कई दिन से काम छोड़कर चक्कर काट रहा है।
मेट्रो स्टेशन से प्रभावित परिवार पहुंचे
इसी दौरान पीलियाखाल क्षेत्र में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन को लेकर 16 प्रभावित परिवार भी जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि वे वर्षों से पट्टाधारी के रूप में वहां रह रहे हैं, लेकिन अब मेट्रो परियोजना के नाम पर उन्हें मकान खाली करने के नोटिस दिए जा रहे हैं।
विस्थापन से सामाजिक जीवन प्रभावित होगा
प्रशासन द्वारा राऊ-रंगवासा क्षेत्र में पुनर्वास की बात कही जा रही है, जिसे परिवारों ने सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि दूर विस्थापन से रोजगार, बच्चों की पढ़ाई और सामाजिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता प्रमोद द्विवेदी ने प्रभावित परिवारों का समर्थन करते हुए प्रशासन पर गरीबों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन विकास के नाम पर गरीबों को उजाड़ना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले