इंदौर मर्डर मिस्ट्री: एक-दो हजार के चलते दो भाइयों ने की थी महिला की हत्या, 250 कैमरों ने खोला राज
गंगाधाम कॉलोनी में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित की तलाश जारी है। आरोपितों ने रुपये लूटने के लिए महिला को मारना स्वीकारा है।
गंगाधाम कॉलोनी में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित की तलाश जारी है। आरोपितों ने रुपये लूटने के लिए महिला को मारना स्वीकारा है। आरोपितों तक पहुंचने के लिए ढाई सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े।
इंदौर। गंगाधाम कॉलोनी में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित की तलाश जारी है। आरोपितों ने रुपये लूटने के लिए महिला को मारना स्वीकारा है। आरोपितों तक पहुंचने के लिए ढाई सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े। डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के अनुसार 23 जनवरी को 40 वर्षीय गायत्री पति सुनील धीमान का शव मिला था। गायत्री के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। मूलतः छिंदवाड़ा निवासी गायत्री पति से अलग रहती थी और आईटी कंपनी (टीसीएस) में हाउस कीपिंग का काम करती थी।
आर्थिक तंगी और पीएफ के रुपयों का लालच
पुलिस ने मंगलवार रात इस मामले में गंगाधाम कॉलोनी में रहने वाले अमित मौर्य और उसके भाई सुमित मौर्य को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपित अमित गडेकर निवासी वीणा नगर फरार है। डीसीपी के अनुसार आरोपित सुमित प्लंबर है और अमित ऑटो रिक्शा चलाता है। दोनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बच्चों की स्कूल की फीस भी जमा नहीं कर पाए थे। दोनों भाइयों को पता था कि गायत्री अकेली रहती है। वह ब्याज पर भी रुपयों का लेनदेन करती है। कुछ दिनों पूर्व गायत्री ने पीएफ का रुपया भी निकाला है। इस सूचना के बाद आरोपितों ने सात दिन रेकी की और गायत्री के आने-जाने, उठने, सोने की रेकी कर ली।
साजिश और वारदात का खौफनाक तरीका
साथी अमित गड़ेकर के साथ साजिश की और महिला के घर में घुस गए। गायत्री द्वारा विरोध करने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ-पैर बांध कर सिलाई मशीन से बांध दिया। महिला का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। आरोपितों ने बताया घर से सिर्फ एक-दो हजार रुपये ही मिले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी कुछ भी बरामद नहीं किया है। एसीपी रुबिना मिजवानी के अनुसार आरोपितों ने सात दिन रेकी करने के बाद वारदात की। गायत्री सुबह पांच बजे उठ जाती थी। वह भजन सुनती थी। आरोपित दबे पैर घर में घुसे और गायत्री का मुंह दबा दिया। उसके शोर करने पर टीवी की आवाज तेज कर दी। पूरे घर की तलाशी ली मगर खास राशि नहीं मिली।
दस्ताने, नकाब और सीसीटीवी से बचने की नाकाम कोशिश
आरोपितों ने फिंगर प्रिंट से बचने के लिए दस्ताने पहने थे। मुंह पर नकाब लपेट लिया था। भागने के बाद आरोपितों ने कुछ जगहों के सीसीटीवी कैमरों को भी दूसरी तरफ घुमा दिया था। पुलिस करीब ढाई सौ स्थानों से फुटेज निकाले तो आरोपित कपड़े बदल कर भागते हुए नजर आए। एक स्थान पर ऑटो रिक्शा का फुटेज मिल गया और अमित व सुमित को चिन्हित कर लिया। लोकेशन से भी दोनों की गंगाधाम में उपस्थित होने की पुष्टि मिल गई। कॉल डिटेल से पता चला आरोपितों ने 24 बार आपस में कॉल लगाए हैं। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले