देश की बात, आपके शहर से
एकतरफा प्यार , गुस्सा और इमोशनल ब्लैकमेल का खतरनाक अंजाम… इंदौर हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
इंदौर 10 बार पढ़ी गई

एकतरफा प्यार , गुस्सा और इमोशनल ब्लैकमेल का खतरनाक अंजाम… इंदौर हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे

नंबर ब्लाक करने पर युवती के पिता को मैसेज कर रहा था सिरफिरा (AI Generated Image) इंदौर के अंजनी नगर में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

Abhishek Raghuvanshi29 जनवरी 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नंबर ब्लाक करने पर युवती के पिता को मैसेज कर रहा था सिरफिरा (AI Generated Image)

इंदौर के अंजनी नगर में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोस्त के नंबर ब्लॉक करने से नाराज युवक ने चाकू से हमला कर उसके भाई की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात अंजनी नगर क्षेत्र में हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक पहले युवती की हत्या के इरादे से पहुंचा था, लेकिन हालात बदलने पर उसके भाई को निशाना बनाया गया।
नंबर ब्लॉक से नाराज युवक ने की हत्या
दोस्त की जगह उसके भाई को बनाया निशाना
आरोपी अस्पताल में, बयान देने में असमर्थ
इंदौर। इंदौर के अंजनी नगर में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोस्त विधि के भाई विधान की चाकू मारकर हत्या करने वाला वेदांत सोलंकी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने मृतक की बहन विधि लखावत के बयान दर्ज कर लिए हैं।
अंजनी नगर में हुई वारदात
डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार बिजासन कॉलोनी (एरोड्रम) निवासी वेदांत सोलंकी ने सोमवार रात साठ फीट रोड स्थित अंजनी नगर में 19 वर्षीय विधान पुत्र धर्मेंद्र लखावत की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वेदांत गुस्से में दोस्त विधि की हत्या करने पहुंचा था।
मां पर हमला, फिर भाई को मारा चाकू
घटना के दौरान अचानक विधि की मां अनिता सामने आ गई, जिस पर वेदांत ने पहले हमला किया। इसके बाद उसने विधान के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
डेढ़ साल पहले हुई थी दोस्ती
बुधवार को एडीसीपी जोन-1 मीना चौहान ने विधि के बयान दर्ज किए। विधि ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले एक ऑप्टिकल शॉप में नौकरी के दौरान उसकी वेदांत से दोस्ती हुई थी। दोनों साथ घूमने लगे, लेकिन धीरे-धीरे वेदांत का व्यवहार नियंत्रक और संदेहपूर्ण हो गया।
इमोशनल ब्लैकमेल और शिकायत
वेदांत ने विधि पर पाबंदियां लगानी शुरू कर दीं और दोस्तों से बात करने पर आपत्ति जताने लगा। परेशान होकर विधि ने दूरी बनाई, लेकिन वेदांत ने माफी मांगकर दोबारा संपर्क शुरू किया। अंततः विधि ने उसका नंबर ब्लॉक कर 25 जनवरी को एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई।
कार्रवाई से नाराज होकर किया हमला
एडीसीपी के अनुसार विधि कार्रवाई नहीं चाहती थी, केवल पीछा छुड़ाना चाहती थी। पुलिस ने वेदांत को समझाइश देकर माफीनामा लिखवाया। इससे वेदांत और भड़क गया और उसने विधि के पिता धर्मेंद्र को मैसेज भेजने शुरू कर दिए। 26 जनवरी को वह विधि की हत्या के इरादे से अंजनी नगर पहुंचा।
चैटिंग से प्रेम संबंध की पुष्टि
पुलिस ने मोबाइल फोन और चैटिंग जब्त कर ली है। दोनों की बातचीत से प्रेम संबंधों की पुष्टि हुई है। विधि के कथनों की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑