देश की बात, आपके शहर से
इंदौर के सरकारी स्कूलों में 74 शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल, फर्जी डिग्री से कर रहे नौकरी
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

इंदौर के सरकारी स्कूलों में 74 शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल, फर्जी डिग्री से कर रहे नौकरी

इंदौर के 74 शिक्षकों को संदिग्ध मानते हुए उनकी पहली नियुक्ति से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड मांगा है।

Abhishek Raghuvanshi29 जनवरी 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के 74 शिक्षकों को संदिग्ध मानते हुए उनकी पहली नियुक्ति से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड मांगा है। इसमें प्रथम नियुक्ति आदेश, नियुक्ति के समय प्रस्तुत की गई डीएड व बीएड की अंकसूचियां, सेवा पुस्तिका के पहले पृष्ठ, नियुक्ति संबंधी प्रविष्टियां, संविलियन आदेश की प्रति और वर्तमान पदस्थापना संस्था और संकुल की जानकारी भी शामिल है।
लोकायुक्त ने शिक्षा विभाग से मांगा इन 74 शिक्षकों का पूरा रिकॉर्ड
एक वर्ष पहले एफआइआर के आदेश के बाद भी नहीं की कार्रवाई
अधिकांश शिक्षक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थ हैं
इंदौर। सरकारी स्कूलों में फर्जी डिग्री के आधार पर कई शिक्षकों ने नौकरी हासिल की है। लोकायुक्त ने शिक्षा विभाग से 74 संदिग्ध शिक्षकों का पूरा लेखा-जोखा तलब किया है। आशंका जताई जा रही है कि इन शिक्षकों ने संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी डीएड और बीएड की अंकसूचियां लगाकर नौकरी हासिल की थीं। लोकायुक्त द्वारा पूर्व में जारी किए पत्र के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। पत्र में लोकायुक्त ने इन 74 शिक्षकों को संदिग्ध मानते हुए उनकी पहली नियुक्ति से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड मांगा है। इसमें प्रथम नियुक्ति आदेश, नियुक्ति के समय प्रस्तुत की गई डीएड व बीएड की अंकसूचियां, सेवा पुस्तिका के पहले पृष्ठ, नियुक्ति संबंधी प्रविष्टियां, संविलियन आदेश की प्रति के साथ-साथ वर्तमान पदस्थापना संस्था और संकुल की जानकारी भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि लोकायुक्त को यह शिकायत पिछले दिनों प्राप्त हुई थी कि इंदौर जिला शिक्षा विभाग में पदस्थ 74 शिक्षकों ने वर्ष 2006-07 में हुई संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति पाई थी। यह सभी नियुक्तियां सांवेर जनपद पंचायत के माध्यम से की गई थीं। इनमें अधिकांश शिक्षक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थ हैं, जबकि कुछ शिक्षक अकादमिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं।
जांच में निकली फर्जी अंकसूची, लेकिन कार्रवाई नहीं
जानकारी अनुसार वर्ष 2021 में सांवेर विकासखंड के सरकारी स्कूलों में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले 77 शिक्षकों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने जांच करवाई थी। जांच में 77 में से अधिकांश शिक्षकों की डिग्रियां फर्जी पाई थीं। जांच के दौरान शिक्षकों की अंकसूचियों का सत्यापन माध्यमिक शिक्षा मंडल से करवाने की अनुशंसा की थी।
जून 2022 से अप्रैल 2023 के बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 45 शिक्षकों की अंकसूचियों का मिलान कर जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजी। इसके बाद चार प्राचार्यों की एक समिति गठित की गई, जिसने मई 2024 में अपनी रिपोर्ट सौंपी।
समिति ने स्पष्ट रूप से कहा कि संविदा शाला शिक्षक परीक्षा में प्रस्तुत की अंकसूचियां माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी नहीं की गई हैं। कई मामलों में एक ही रोल नंबर पर अन्य परीक्षार्थियों की अंकसूचियां मिलीं, जिससे दस्तावेज पूरी तरह फर्जी और संदेहास्पद साबित हुए।
इन स्कूलों के शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर के दिए थे निर्देश
इस रिपोर्ट के आधार पर सितंबर 2024 में वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी ने उत्कृष्ट उमावि सांवेर, कन्या उमावि सांवेर, उमावि चन्द्रावतीगंज, उमावि डकाच्या, उमावि मांगल्या, उमावि धरमपुरी और उमावि अजनोद संकुल के प्राचार्यों को संबंधित शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
बावजूद इसके एक वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी भी संकुल द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षक वर्षों से सेवा में बने हुए हैं।
आगे की कार्रवाई की जाएगी
74 शिक्षकों की नौकरी से संबंधित मामला संज्ञान में है। मैं इसे दिखवाती हूं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। – शांता स्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑