इंदौर में मेडिकल टीम पर हमला करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश Indore News in Hindi
देश में ये जगहें बनी हुई है हॉटस्पॉट इंदौर में टाट पट्टी बाखल एरिया में बुधवार को मेडिकल की टीम पर हमले के मामले में पुलिस 50 लोगों की पहचान की कोशिश में जुटी है. इनमें से 6 लोगों की पहचान कर ली गयी है.
देश में ये जगहें बनी हुई है हॉटस्पॉट
इंदौर में टाट पट्टी बाखल एरिया में बुधवार को मेडिकल की टीम पर हमले के मामले में पुलिस 50 लोगों की पहचान की कोशिश में जुटी है. इनमें से 6 लोगों की पहचान कर ली गयी है.
इंदौर में टाट पट्टी बाखल एरिया में बुधवार को मेडिकल की टीम पर हमले के मामले में पुलिस 50 लोगों की पहचान की कोशिश में जुटी है. इनमें से 6 लोगों की पहचान कर ली गयी है. DIG हरि नारायण चारी मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की वीडियो फ़ुटेज के माध्यम से पहचान की गयी. उनमें से मुख्य दोषी सहित 7 लोगों को गिरफ़्तार भी कर लिया गया है. इनके ख़िलाफ़ शासकीय कार्य में बाधा सहित इंडियन पैनल कोड की धारा 186 , 188 और 353 के तहत FIR दर्ज की गई है. मिश्रा ने बताया कि दस आरोपियों पर भी कार्रवाई की जा रही है.
वीडियो से पहचान
घटना के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ समाज के हर वर्ग में खासा आक्रोश था. आरोपियों का हंगामा और पथराव करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.पुलिस ने उसमें आरोपियों की पहचान कर करीब एक सैकड़ा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तेजी से तलाश शुरू की. गुरुवार सुबह सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है.घटना के बाद से ही पुलिस और प्रशासन सख्त रुख अपनाये हुए था. पुलिस अधिकारियो ने प्राथमिक तौर पर महिला चिकित्स्क की फरियाद पर शाकीय कार्य में बाधा उतपन्न करने की धारा 353 के तहत प्रकरण दर्ज किया था. लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ आरोपियों के खिलाफ और भी कई गंभीर धाराएं बढ़ाई जा सकती है.जानकारी के मुताबिक़ इलाके के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक भ्रामक संदेश भी वायरल किया था, जिसमे लिखा था कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी लोगों को ले जाएगी.इसी वजह से इलाके के लोग भड़क गए और हमला कर दिया. पुलिस ने भ्रामक मैसेज भेजने वाले शख्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.
सोशल मीडिया पर नज़र
DIG मिश्रा ने बताया कि इंदौर में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध है. सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार करने वालों पर भी पुलिस के साइबर सेल की नज़र है. बुधवार को आज़ाद नगर क्षेत्र में एक वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन पर अफ़वाह फैलाने का मामला दर्ज किया गया है.
बुधवार को हुआ था हमला
इंदौर में कोरोना के संदिग्ध मरीज़ की स्क्रीनिंग करने पहुंची टीम पर बुधवार को इलाके के लोगों ने पथराव कर दिया था. क्षत्रिपुरा थाना इलाके के टाट पट्टी बाखल इलाके में ये टीम जांच के लिए गयी थी. टीम के पहुंचते ही लोगों ने उस पर पथराव और विरोध शुरू कर दिया. पूरे इलाके में उस दौरान जमकर हंगामा हुआ. तनाव को देखते हुए बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया था.
एक मरीज़ की मौत हुई थी
टाट पट्टी बाखल वो इलाका है जहां हाल ही में एक शख्स की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी.उस मरीज़ के संपर्क में जो लोग भी आए स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी स्क्रीनिंग के लिए गयी थी.लेकिन सहयोग करने के बजाए लोग विरोध करने पर आमादा हो गए. धीरे धीरे शुरू हुआ विरोध तेज़ होता गया और बात पथराव तक जा पहुंची.कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए इस इलाके को कैंटोमेंट घोषित किया गया था. सुरक्षा के लिहाज से बेरिकेडिंग की गई थी.लेकिन गुस्साई भीड़ ने बेरिकेड भी तोड़ दिए थे.
रानीपुरा में हुई थी अभद्रता
इससे पहले बीते दिनों रानीपुरा में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ इलाके के लोगों ने अभद्रता की थी. उक्त मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चुकी है. हालांकि अभद्रता करने वाले आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
ये भी पढ़ें-
COVID-19 Update: इंदौर में दो और मरीज़ों की मौत, MP में आंकड़ा 8 तक पहुंचा
लॉक डाउन ने MP के दो डिप्टी कलेक्टर्स की शादी पर फिलहाल लगाया लॉक
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 2, 2020, 2:29 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले