MPPSC: अधिकारी नहीं मिले तो आयोग के गेट पर चस्पा किया ज्ञापन, अभ्यर्थियों का चार दिनों से चल रहा प्रदर्शन खत्म
भर्तियों में देरी और पदों की घटती संख्या से नाराज अभ्यर्थियों का चार दिनों का प्रदर्शन मंगलवार को खत्म हो गया। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के बाहर बैठे इन अभ्यर्थियों से आयोग का कोई अधिकारी मिलने नहीं पहुंचा।
भर्तियों में देरी और पदों की घटती संख्या से नाराज अभ्यर्थियों का चार दिनों का प्रदर्शन मंगलवार को खत्म हो गया। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के बाहर बैठे इन अभ्यर्थियों से आयोग का कोई अधिकारी मिलने नहीं पहुंचा। मजबूरन इन्होंने आयोग कार्यालय के बाहर ज्ञापन को चस्पा कर दिया।
MPPSC: अधिकारी नहीं मिले तो आयोग के गेट पर चस्पा किया ज्ञापन।
इंदौर। भर्तियों में देरी और पदों की घटती संख्या से नाराज अभ्यर्थियों का चार दिनों का प्रदर्शन मंगलवार को खत्म हो गया। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के बाहर बैठे इन अभ्यर्थियों से आयोग का कोई अधिकारी मिलने नहीं पहुंचा। मजबूरन इन्होंने आयोग कार्यालय के बाहर ज्ञापन को चस्पा कर दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगले पंद्रह दिनों में मांगें पूरी नहीं होती हैं तो दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा।
अनदेखी से टूटा सब्र, संवाद न होने पर उठाया कदम
हाईकोर्ट की अनुमति मिलने के बाद अभ्यर्थी 24 जनवरी से आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे। उनका कहना है कि उम्मीद थी कि आयोग के अधिकारी बाहर आकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान की दिशा में बात करेंगे, लेकिन लगातार अनदेखी से उनका धैर्य टूटता जा रहा है। अभ्यर्थियों ने कहा कि जब संवाद का रास्ता बंद कर दिया जाता है तो मजबूरी में उन्हें इस तरह का कदम उठाना पड़ता है।
भर्तियों की संख्या और पारदर्शिता पर उठाए सवाल
अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में भर्तियों की संख्या बढ़ाने, परीक्षा प्रक्रिया को समय पर पूरा करने और पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने सहित कई मांग की हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि शासन लगातार अभ्यर्थियों की इन मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। मांग-पत्र में यह भी बताया गया है कि राज्य सेवा, वन सेवा, सहायक प्राध्यापक, राज्य अभियांत्रिकी सेवा और एडीपीओ जैसी अहम परीक्षाओं में पद लगातार कम किए जा रहे हैं।
15 दिनों का अल्टीमेटम, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
परीक्षा कैलेंडर में बार-बार बदलाव, साक्षात्कार प्रक्रिया की अस्पष्टता और नतीजों में देरी से युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर ठोस और सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले