गणतंत्र दिवस पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन
बच्चों को स्कूली बैग भी किये वितरितगणतंत्र दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने शासकीय विद्यालय मुसाखेड़ी में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में बच्चों के साथ भोजन किया।
बच्चों को स्कूली बैग भी किये वितरित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने शासकीय विद्यालय मुसाखेड़ी में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में बच्चों के साथ भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश और प्रदेश का भविष्य इन्हीं बच्चों के हाथों में है। कार्यक्रम में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, महापौर परिषद के सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बच्चों को स्कूली बैग सहित अन्य पाठ्यसामग्री भी वितरित की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री देवड़ा ने कहा कि 26 जनवरी के अवसर पर पूरे प्रदेश में बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन करने का कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक है। इससे बच्चों में समानता, सहयोग और आत्मीयता की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इस दौरान विद्यालय की भूमि से संबंधित एक समस्या पर संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि भोपाल जाकर संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि बच्चों को इसका पूरा लाभ मिल सके। अपने संबोधन में श्री देवड़ा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता, शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले