भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण और 2 लोगों की मौत, अब तक 27 लोगों की गई जान
इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को दूषित पानी के कारण मौतों के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 27 पर पहुंच चुका है।
इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को दूषित पानी के कारण मौतों के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 27 पर पहुंच चुका है। वहीं अभी भी 10 लोग आईसीयू में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है।
इंदौर-भागीरथपुरा में 2 अन्य मरीजों की मौत
दूषित पानी से मौतों का आंकड़ा पहुंचा 27 पर
अभी भी 10 मरीज आईसीयू में भर्ती, 2 गंभीर
इंदौर: भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण होने वाली मौत का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत की जानकारी सामने आई है। इनमें 82 वर्षीय महिला और 63 वर्षीय पुरूष शामिल है। अभी भी रोजाना यहां से उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर मरीज सामने आ रहे हैं।
अस्पतालों में 10 मरीज आईसीयू में भर्ती है, इनमें से दो वेंटीलेटर पर है। भागीरथपुरा निवासी विद्या बाई यादव(82) की गुरूवार रात नौ बजे अरबिंदों अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। बेटे शिवनारायण ने बताया कि मां स्वस्थ थी, वह अपना काम भी खुद ही कर रही थी। 10 जनवरी से अचानक उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। इसपर हमारे परिचित डॉक्टर से दवाई लेकर आए और उन्हें दी। दस्त के कारण उन्हें बार-बार शौचालय जाना पड़ रहा था। तभी वहां उनका पैर फिसल गया, जिससे कूल्हे की हड्डी टूट गई थी।
इसके बाद हम इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां एक्सरे के बाद सर्जरी की योजना बनी। लेकिन उम्र अधिक होने के कारण वह नहीं हो सकी। इसके बाद हम उन्हें घर लेकर आ गए। घर पर गुरूवार को उनकी दोबारा तबीयत बिगड़ी, इसपर इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां दो घंटे इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।
बद्रीप्रसाद के स्वजन करेंगे चक्काजाम
भागीरथपुरा निवासी बद्रीप्रसाद (63) की अरविंदों अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। उनका शव चार बजे घर आ गया था, लेकिन स्वजन ने अंतिम संस्कार नहीं किया। स्वजन शनिवार को चक्काजाम कर विरोध करेंगे।
बेटे शैलेंद्र ने बताया कि इन्हें चार जनवरी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद एमवाय अस्पताल में भर्ती किया था। वहां चार दिन भर्ती रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। 17 जनवरी को दोबारा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अरबिंदो अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बीमार होने के पहले वह स्वस्थ थे, मजदूरी करते थे। उन्हें पहले कभी टीबी की शिकायत नहीं रही है। दो माह पहले लकवाग्रस्त बहू की भी मौत हो चुकी है। साथ ही बताया कि अभी तक प्रशासन से हमें मदद नहीं मिली है इसलिए अंतिम संस्कार भी नहीं किया है। भागीरथपुरा चौकी के सामने वह शव रखकर विरोध जताएंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले