डायरिया से नहीं, गंभीर बीमारी से हुई है श्री हेमन्त की मृत्यु
डायरिया से नहीं, गंभीर बीमारी से हुई है श्री हेमन्त की मृत्यु डायरिया से प्रभावित कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहींअस्पतालों में भर्ती मरीजों का अन्य बीमारियों का भी किया जा रहा है नि:शुल्क उपचार इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जलजनित घटना के डायरिया से प्रभावित कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है।
डायरिया से नहीं, गंभीर बीमारी से हुई है श्री हेमन्त की मृत्यु डायरिया से प्रभावित कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहींअस्पतालों में भर्ती मरीजों का अन्य बीमारियों का भी किया जा रहा है नि:शुल्क उपचार
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जलजनित घटना के डायरिया से प्रभावित कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है। सभी मरीज डायरिया से स्वस्थ हो चुके हैं। अभी अस्पतालों मे वही मरीज भर्ती है जो पूर्व से अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित है। प्रशासन द्वारा इनका अन्य बीमारियों का इलाज कराया जा रहा है। आज एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर इंदौर में दूषित पानी से एक ओर मौत, आंकड़ा 25 पहुँचा’ असत्य एवं भ्रामक है। वास्तवित स्थिति यह है कि जिस व्यक्ति हेमन्त पिता गोविन्द की मृत्यु डायरिया से बतायी जा रही है, उसकी मृत्यु कार्डियो पल्मोनरी अरेस्ट से हुई है। यह व्यक्ति कैंसर से ग्रसित होकर अस्पताल में उपचाररत थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी ने बताया कि उक्त व्यक्ति के मृत्यु के संबंध में वस्तु स्थिति यह है कि दिनांक 20 जनवरी 2026 को हेमन्त पिता गोविन्द, उम्र 51 साल, निवासी पुलिस चौकी वाली गली भागीरथपुरा इंदौर की मृत्यु अरविन्दो अस्पताल में रात्रि 09.41 बजे हुई। चिकित्सकों द्वारा इनकी मृत्यु का कारण कार्डियो पल्मोनरी अरेस्ट बताया है। मृतक कैंसर से भी ग्रसित होकर उक्त बीमारी हेतु उपचाररत थे। उक्त परिस्थति में मृत्यु का वास्तविक कारण कैंसर रोग है।
वर्तमान में भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्र के सक्रिय मरीज विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती होकर उपचाररत है, जहॉ प्रारंभ में यह डायरिया की शिकायत के साथ भर्ती किए गए थे, किन्तु वर्तमान में वे डायरिया से पूर्णः स्वस्थ हो चुके हैं। पूर्व से ग्रसित अन्य गंभीर चिकित्सकीय जटिलताओं के कारण उनका अब भी उपचार किया जा रहा है। शासन द्वारा मानवीय आधार इनका निःशुल्क उपचार जारी है।
डॉ. हासानी ने बताया कि अपोलो हॉस्पिटल में 58 वर्षीय पुरुष का पैर में गंभीर संक्रमण एवं किडनी की बीमारी का इलाज जारी है। केयर सीएचएल चिकित्सालय में 23 वर्षीय महिला एम.टी.बी., बेसल मेनेजाईट्स विथ हाईड्रोसिफेलस से पीड़ित हैं। अरविन्दों में 63 साल के पुरुष कई चिकित्सकीय जटिलताओं जैसे कि एम.टी.बी., उच्च रक्तचाप, वायरल हैपेटाईटिस से पीड़ित हैं। 66 वर्षीय महिला लीवर में सूजन एवं संक्रमण से पीड़ित हैं। 70 वर्षीय पुरुष गंभीर चोटों के कारण तथा एस.डी.एच. से पीड़ित हैं। दो अन्य मरीज जो कि वार्ड में भर्ती हैं, डायरिया से पूर्ण स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने की प्रक्रिया में हैं। बॉम्बे हॉस्पिटल में 65 वर्षीय पुरुष मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम व इनसेफेलोपैथी से पीड़ित हैं। 65 वर्षीय महिला एवं 72 वर्षीय पुरुष सेंसरी मोटर पॉलीन्यूरोपैथी से पीड़ित है। 67 वर्षीय महिला हायपोक्सिक इस्कीमिक इनकिफेलोपैथी अथार्त मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई अस्वस्थता से पीड़ित हैं।
भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्र में निवासियों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अब तक 6365 घरों तक पहॅुच बनाकर 26 हजार 977 रहवासियों की जॉच की गई एवं ओ.आर.एस. जिंक का वितरण किया गया। मेगा माईकिंग, परामर्श, जाँच हेतु स्वास्थ्य केन्द्र तक लाना, निःशुल्क परिवहन एवं उपचार दिलाया गया एवं गैर संचारी रोगों की भी जाँच की गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले