
इंदौर में शराबी वाहन चालकों को रोक रहे जवान से एक कार चालक ने हुज्जत की। उसने जबरदस्ती निकलने की कोशिश में बैरिकेडिंग तोड़ी और सिपाही को टक्कर मार दी। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की धारा में कायमी की है। सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना गुरुवार रात सत्यसाईं चौराहा की है। लसूड़िया और विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस रात्रि पेट्रोलिंग कर रही थी। एक टीम को सत्यसाईं चौराहा के समीप ड्रिंक एंड ड्राइव की चैकिंग में लगाया गया था। करीब 11 बजे सिपाही रवि चंद्रवंशी ने कार (एमपी 09बीई 0227) को रोका तो चालक जबरदस्ती निकलने लगा। उसने बैरिकेडिंग तोड़ी और आगे निकलने लगा।
सिपाही सामने आया तो उसको टक्कर मार दी। रवि दूर जाकर गिर गया। पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम को कॉल कर सूचना दी और रवि को बाम्बे अस्पताल में भर्ती करवाया।
