नाबालिग ने उड़ाया चाइनीज मांझा तो जेल जाएंगे माता-पिता !
चाइनीज मांझे (Chinese Manjha Ban 2026) के कारण हो रहे हादसों को लेकर हाई कोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त की है।
चाइनीज मांझे (Chinese Manjha Ban 2026) के कारण हो रहे हादसों को लेकर हाई कोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि आदेश (High Court Guidelines for Makar Sankranti) के बाद में भी चाइनीज मांझे की वजह से मृत्यु होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
इंदौर। चाइनीज मांझे (Chinese Manjha Ban 2026) के कारण हो रहे हादसों को लेकर हाई कोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि आदेश (High Court Guidelines for Makar Sankranti) के बाद में भी चाइनीज मांझे की वजह से मृत्यु होना दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिकारी केवल कागजों में तैयारी न दिखाएं, धरातल पर भी कार्रवाई करें। अगर कोई व्यक्ति चाइनीज मांझा बेचते या उपयोग करते पाए जाए तो उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) (गैर इरादतन हत्या) के लिए केस दर्ज किया जाए। कोई नाबालिग इस मांझे का उपयोग करता मिले तो उसके अभिभावक को इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए उन पर प्रकरण दर्ज किया जाए। शासन ने कोर्ट को बताया कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के साथ ही इसके दुष्परिणामों के बारे में स्थानीय समाचार पत्रों और टीवी चैनलों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
मकर संक्रांति पर विशेष निगरानी
गौरतलब है कि चाइनीज मांझे के कारण लगातार हो रही मौतों के चलते कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेकर याचिका दायर की है। सोमवार को सुनवाई के दौरान कहा गया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। बड़े पैमाने पर पतंगबाजी होगी। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के उपयोग से गंभीर हादसे हो सकते हैं। सुनवाई के दौरान न्यायमित्र वरिष्ठ अभिभाषक विवेक शरण और आकाश शर्मा ने कोर्ट में सुझाव दिया कि मकर संक्रांति को देखते हुए इंदौर और हाई कोर्ट की सीमा के सभी 14 जिलों से उठाए गए कदमों और कार्ययोजना की रिपोर्ट तलब की जाए। शासन की तरफ से बताया गया कि चाइनीज मांझे की बिक्री को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपकरण का उपयोग किया जा रहा है।
गुलशन की मौत के बाद परिजनों की गुहार
मृत बालक के परिजनों ने की मांग- दूसरों के साथ न हो ऐसा हादसा। 30 नवंबर को चाइनीज मांझे के कारण 17 साल के गुलशन की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके पिता रामकिशन जाटव की ओर से हाई कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर की गई है। इसमें उन्होंने अपने बेटे की मौत के बाद दूसरों के साथ इस तरह का हादसा न हो, इसके लिए नियम बनाने की मांग की।
प्रतिबंध के कड़ाई से पालन हेतु हाई कोर्ट के दिशा-निर्देश
कोर्ट ने इंदौर सहित आसपास के जिलों में प्रतिबंध के सख्त पालन के संबंध में निर्देश दिए हैं कि…
चीनी नायलॉन मांझे के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर लगे प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जाए।
बाजार में इस धागे की किसी भी तरह की उपलब्धता न हो, इसके लिए सतत निगरानी की जाए।
प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।
आम जनता को यह बताया जाए कि चीनी नायलॉन मांझे के उपयोग और बिक्री पर कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले