इंदौर में 20 मौतों के बाद बना एक्शन प्लान, नर्मदा और ड्रेनेज लाइन की हाेगी जांच; टंकियों पर लगेंगे क्लोरीन एनालाइजर
इंदौर शहर के पेयजल एक्शन प्लान पर शुक्रवार को संभागायुक्त कार्यालय में बैठक हुई है। जिसमें शहर के पेयजल की सुरक्षा के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। शहर में बनी 105 पानी की टंकियों पर क्लोरीन एनालाइजर लगाए जाएंगे।
इंदौर शहर के पेयजल एक्शन प्लान पर शुक्रवार को संभागायुक्त कार्यालय में बैठक हुई है। जिसमें शहर के पेयजल की सुरक्षा के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। शहर में बनी 105 पानी की टंकियों पर क्लोरीन एनालाइजर लगाए जाएंगे। शहर में नर्मदा व बोरिंग के पानी की जांच के लिए नया सिस्टम तैयार किया जाएगा।
भागीरथपुरा में पाइपलाइन से जुड़े सभी बोरिंग होंगे सील
शहर के सभी 105 टंकियों पर लगेंगे क्लोरीन एनालाइजर
नर्मदा और ड्रेनेज लाइन की हाेगी जांच, होगी निगरानी
इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से 20 मौत के बाद अब इंदौर शहर के पेयजल की सुरक्षा के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत शहर में बनी 105 पानी की टंकियों पर क्लोरीन एनालाइजर लगाए जाएंगे। शहर में नर्मदा व बोरिंग के पानी की जांच के लिए नया सिस्टम तैयार किया जाएगा। शहर की पेयजल व ड्रेनज लाइनों की जांच की जाएगी।
शहर के पेयजल एक्शन प्लान पर शुक्रवार को संभागायुक्त कार्यालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और जिले के प्रभारी एवं अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने यह जानकारी दी। बैठक में तय किया गया कि भागीरथपुरा में नर्मदा पाइप लाइन से जुड़े सभी बोरिंग सील होंगे और बोरिंग की अलग लाइन बिछाई जाएगी।
भागीरथपुरा पानी की टंकी का पानी पूर्ण रूप से सुरक्षित पाया गया है, ऐसे में 12 जुलाई से भागीरथपुरा क्षेत्र में नर्मदा पेयजल लाइन से जल वितरण किया जाएगा। वहां के लोगों को एहतियात के तौर पर पानी उबालकर पीने की सलाह भी दी जाएगी।
संभागायुक्त कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे इंदौर की जल आपूर्ति और भूजल गुणवत्ता की जांच की जाएगी। नर्मदा की मेन पाइपलाइन के साथ ही सीवेज लाइन की जांच के साथ ही चैंबरों की लीकेज को रोका जाएगा। टूटे फूटे और कच्चे चेंबरों प्लास्टरिंग एवं सीलिंग के कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। बैठक में संभागायुक्त डा. सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल आदि मौजूद रहे।
एक से अधिक जगहों से पानी हुआ दूषित
अपर मुख्य सचिव राजन ने बताया कि भागीरथपुरा से लिए पानी के सैंपल की जांच में ई-कोलाई बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है, जिससे यह मामला जल प्रदूषण से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि लीकेज का एक सटीक स्रोत अब तक चिन्हित नहीं हुआ है। यह संभावना एक से अधिक स्थानों से पेयजल दूषित हुआ है। ऐसे में नर्मदा पेयजल की मुख्य लाइन के साथ सभी संभावित लीकेज, चैंबर्स और जर्जर पाइपलाइनों को दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया है।
शहर की पेयज सुरक्षा के लिए यह होंगे काम
105 पानी की टंकियों पर लगेंगे क्लोरीन एनालाइजर
भागीरथपुरा की घटना से सबक लेते हुए शहर की जल आपूर्ति और भूजल गुणावत्ता की निगरानी का फैसला लिया गया है। निगम द्वारा शहर की 105 पानी की टंकियों पर क्लोरीन एनालाइजर लगाए जाएंगे।इससे रियल टाइम पर पानी में घुले क्लोरीन का डेटा मूसाखेड़ी स्थित निगम के नर्मदा प्रोजेक्ट कार्यालय में पहुंचेगा। यदि पानी की टंकी में क्लोरीन मात्रा कम मिली तो चलित मोबाइल लैब के माध्यम से टंकी के पानी में क्लाेरीन मिलाया जाएगा।
सहायता समूह, थर्ड पार्टी एजेंसी व चलित मोबाइल लैब करेगी पानी की जांच
स्व सहायता समूह घर-घर जाकर पानी रैंडम क्लोरीन की जांच करेगी। नगर निगम थर्ड पार्टी एजेंसी तय करेगा जो शहर की अलग-अलग हिस्सों पानी की गुणवत्ता की जांच करेगी व रिपोर्ट निगमायुक्त को देगी। थर्ड पार्टी एजेंसी व चलित मोबाइल लैब शहर के अलग-अलग कालोनियों में जाकर नर्मदा व बोरिंग के पानी की जांच करेगी।
निगम के कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
इंदौर वाटर वर्क एसोसिएशन के माध्यम से नगर निगम के कर्मचारियों को पानी की गुणवत्ता जांचने व सैम्पल लेने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक पानी की टंकी पर एक कर्मचारी पानी की सप्लाई के दौरान मौजूद रहेगा।
जोन में बांटकर होगी निगरानी
भागीरथपुरा में रहने वाले 6 हजार परिवारों को 21-22 जोन में बांटा जाएगा। प्रत्येक जोन में नगर निगम का एक प्रभारी अधिकारी रहेगा, जो 50 से 100 घरों के संपर्क में रहकर डिस्चार्ज हुए मरीजों की फालो-अप निगरानी करेगा, ताकि बीमारी के दोबारा फैलने की आशंका न रहे। स्थानीय कम्युनिटी की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।वहीं गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों का विशेष सर्वे करने का भी निर्णय लिया है।
प्रदेश में शुरू हो रहा शुद्ध पेयजल अभियान
भागीरथपुरा की घटना को देखते हुए प्रदेश स्तर पर पानी की शुद्धता का अभियान शनिवार से शुरु होगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव प्रदेशभर में शुद्ध पेयजल अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जल स्रोतों की जांच, सुधारात्मक कार्रवाई और जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया जाएगा।
भागीरथपुरा वार्ड के रहवासियों की जांच के लिए विशेष मेगा हेल्थ कैंप लगाया जाएगा। अभी तक यहां के रहवासियों की उल्टी, दस्त व डायरिया संबंधित जांच हुई है। अब यहां के लोगों असंक्रमित बीमारी जैसे डायबिटिज, एनिमिया, कुपोषण संबंधित अन्य जांचे भी की जाएगी।
- शिवम वर्मा, कलेक्टर

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले