
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने उपभोक्ताओं, आमजनों से पतंगबाजी बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मर, पोल, ग्रिड से दूर करने का आह्वान किया हैं। पतंगें बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मर, ग्रिड क्षेत्र में उलझने से बिजली प्रदाय अवरूद्ध हो सकता है, हादसे का भी अंदेशा बना रहता है। कटी हुई, अथवा अटकी पतंगें भी बिजली लाइन, पोल, ट्रांसफार्मर, ग्रिडों से नहीं निकालने का अनुरोध किया गया है। कंपनी ने आमजनों, उपभोक्ताओं से हर हाल में ट्रांसफार्मर, ग्रिड, पोल, तार से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की है, ताकि हादसे, अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
