इंदौर में दूषित पानी से 4 और मौतें: मरने वालों की संख्या 13 हुई, दुधमुंहे बच्चे की भी गई जान, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नलों में दूषित पानी बह रहा है। यहां के भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार, 31 दिसंबर को 4 और मौतों का खुलासा हुआ।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नलों में दूषित पानी बह रहा है। यहां के भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार, 31 दिसंबर को 4 और मौतों का खुलासा हुआ। इनमें 5 महीने का मासूम बच्चा और तीन बुजुर्ग शामिल हैं।
Indore Contaminated Water Death Case Update: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नलों में दूषित पानी बह रहा है। यहां के भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार, 31 दिसंबर को 4 और मौतों का खुलासा हुआ। इनमें 5 महीने का मासूम बच्चा और तीन बुजुर्ग शामिल हैं। सैकड़ों मरीज अब भी अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। एक मौत की अभी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
पांच महीने के अव्यान के दूध में भी मां ने निगम से सप्लाई पानी मिलाया था। जिसके सेवन के बाद मासूम की जान चली गई।
यहां बता दें, जिस मासूम अव्यान की जान गई, उसे कोई बीमारी नहीं थी। परिजनों का कहना है कि उसे बाहरी दूध दिया जा रहा था। मां साधना ने इसी दूध में थोड़ा सा नगर निगम से सप्लाई होने वाला पानी मिलाया था। इसे पीकर अव्यान की तबीयत ऐसी बिगड़ी कि सोमवार, 29 दिसंबर को अस्पताल ले जाते समय बच्चे ने दम तोड़ दिया।
इसी तरह, पानी की टंकी के पास रहने वाले जीवनलाल बरेडे (80) की 28 दिसंबर को मौत हो गई। परिजन का कहना है कि दूषित पानी पीने से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। भागीरथपुरा निवासी अशोकलाल पंवार पहले से बीपी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। उनकी भी मौत हो गई।
अशोकलाल को कुछ दिन पहले उल्टी-दस्त शुरू हुए। हालत बिगड़ने पर उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, पर 25 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। इमली गली में रहने वाले शंकर भाया (70) की भी जान चली गई।
10 साल की मन्नतों के बाद हुआ था अव्यान
अव्यान के पिता सुनील साहू ने बताया कि बेटे का जन्म 8 जुलाई को हुआ था। दो दिन पहले बच्चे को बुखार और दस्त शुरू हुए। सुभाष नगर में बच्चों के डॉक्टर को दिखाया। दवाइयां दी गईं, पर फायदा नहीं हुआ। सोमवार रात तेज बुखार और लगातार दस्त शुरू हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। सुनील कहते हैं- ‘10 साल की मन्नतों के बाद बेटा हुआ था।’ लाड़ले अव्यान की मौत से मां साधना की हालत खराब है।
162 में 26 मरीजों की हालात गंभीर
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इंदौर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में अब तक 212 मरीज भर्ती हो चुके हैं। 50 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 162 का इलाज जारी है, 26 आईसीयू में हैं। प्रभावित क्षेत्र में 7,992 घरों का सर्वे किया गया है। 39,854 लोगों की जांच हुई।
मृतकों के नाम
1.ताराबाई कोरी (70 साल)
2. नंदलाल पाल (75 साल)
3. उमा कोरी (31 साल)
4. मंजुला (74 साल)
5. उर्मिला यादव (60 साल)
6. गोमती रावत (50 साल)
7. सीमा प्रजापत (50 साल)
8. संतोष बिगोलिया
9.जीवन लाल बरेडे (80 साल)
10. अव्यान साहू ( 5 माह)
11 शंकर भाया (70 साल)
हाईकोर्ट ने कहा- मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाए
हाईकोर्ट ने कहा- सभी मरीजों का मुफ्त इलाज हो गंदे पानी से मौतों के मामले में हाईकोर्ट में दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई हुई। याचिकाओं में नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि जितने भी मरीज भर्ती हों, उनका उच्च स्तरीय और मुफ्त इलाज किया जाए। अगली सुनवाई 2 जनवरी को होगी यानी शुक्रवार तक सरकार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी होगी।
वार्ड 57 जेल रोड इलाके में भी गंदे पानी की सप्लाई
इंदौर के वार्ड 57 के जेल रोड इलाके में भी हालात खराब हैं। 15 मिनट गंदा पानी आता है, फिर कुछ देर साफ और फिर दोबारा गंदा सप्लाई हो रहा है। सोनार गली के लोग पिछले 7 साल से कैंफर (आरओ बॉटल) का पानी मंगवा रहे हैं। यहां के रहने वाले दाऊलाल व्यास बताते हैं, “कैंफर का पानी पीकर भी मेहमान बीमार हो चुके हैं। अब मेहमान आते हैं तो बोतलबंद पानी मंगवाते हैं। नर्मदा का साफ पानी आज तक नहीं मिला है।’
सीएम ने मरीजों का जाना हाल
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, जांच में दोषी जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले

