
देवासगेट थाना पुलिस ने अवैध हफ्ता वसूली और गंभीर मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 माह से फरार आरोपी विशाल उर्फ शीला मकवाना को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शराब के लिए रुपये मांगने, मना करने पर कैंची से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को चिमनगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
