
इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में शनिवार रात एक ट्रक की टक्कर से कार का टायर फट गया। हादसे में कार चालक और उसका परिवार बाल-बाल बच गया।
पुलिस ने वंदना नगर निवासी अशोक शुक्ला की शिकायत पर ट्रक क्रमांक CG 04 NM 7361 के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
अशोक शुक्ला ने बताया कि वह चंद्रगुप्त चौराहे की ओर से एमआर-10 की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जोरदार धमाके के साथ कार का टायर फट गया और कार डिवाइडर की ओर बढ़ गई, लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया।
हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से किसी को कोई चोट नहीं आई।
