देश की बात, आपके शहर से
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन: आकाश विजयवर्गीय बोले- घर-घर जांचेंगे आईडी, इंदौर से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये करेंगे बाहर
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन: आकाश विजयवर्गीय बोले- घर-घर जांचेंगे आईडी, इंदौर से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये करेंगे बाहर

बांग्लादेशी घुसपैठिये करेंगे बाहरबांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार शाम को को इंदौर में विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई।

Abhishek Raghuvanshi28 दिसंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बांग्लादेशी घुसपैठिये करेंगे बाहर
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार शाम को को इंदौर में विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई।
बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक निकली इस रैली में 15 हजार से अधिक लोग काले कपड़े पहनकर शामिल हुए। हाथों में भगवा और तिरंगे ध्वज, तख्तियां और बैनर लेकर लोगों ने बांग्लादेश की कट्टरपंथी युनूस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
रैली का आयोजन पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा और अराजकता की कड़े शब्दों में निंदा की।
हर बांग्लादेशी घुसपैठिये को इंदौर से बाहर करेंगे
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस जन आक्रोश रैली के माध्यम से संकल्प लिया गया है कि इंदौर से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को बाहर किया जाएगा।
इसके लिए जरूरत पड़ी तो घर-घर जाकर आईडी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार अब असहनीय हैं।
युनूस से नोबेल पुरस्कार वापस लेने की मांग
आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि 25 दिसंबर को इस रैली को निकालने का निर्णय लिया गया था और कम समय में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना संगठन की एकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग प्रेमभाव से रहते हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के वर्तमान प्रमुख मो. युनूस को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है, लेकिन इस तरह की आतंकी सोच रखने वाले व्यक्ति से यह पुरस्कार वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने स्वीडन की नोबेल कमेटी और विश्व समुदाय से इसकी अपील की।
राहुल-प्रियंका पर साधा निशाना
आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के समर्थन में संसद पहुंचे, लेकिन बांग्लादेश के पीड़ित हिंदुओं के समर्थन में एक भी कांग्रेसी सड़कों पर नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि धारा 370 और रामसेतु का विरोध करने वालों के पास हिंदुओं की पीड़ा सुनने का समय नहीं है। उन्होंने जातिवाद को देश की कमजोरी बताते हुए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया और नारा दिया कि हम सब एक हैं।
संतों ने की एकजुट होने की अपील
रैली को संबोधित करते हुए पवनदासजी महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार निंदनीय हैं और यह धैर्य की परीक्षा है। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश को कुचलने में सक्षम है।राधे-राधे महाराज ने कहा कि हिंदुओं को अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जागृत होना होगा। उन्होंने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ को देश के संतुलन के लिए खतरा बताया और सभी से एकजुट होने की अपील की।
रैली में दिखा देशभक्ति का जोश
बड़ा गणपति से निकली जन आक्रोश रैली राजबाड़ा पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रैली में संत जन विंटेज कार में सवार नजर आए।
गन्नू महाराज अपने साथियों के साथ देशभक्ति गीत गाते हुए चल रहे थे। लोगों ने देशभक्ति की झांकियां प्रस्तुत कीं और डीजे पर देशभक्ति गीत गूंजते रहे।राजबाड़ा पर बांग्लादेश के राष्ट्रपति मो. युनूस के पुतले का दहन कर रैली का समापन किया गया

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 12 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑