इंदौर में जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही गंदगी के बीच गजक बनते पाए जाने पर नेताजी सुभाष मार्ग एवं पाटनीपूरा स्थित 02 फैक्ट्रीयों में खाद्य कारोबार कराया गया बंद
माँ दुर्गा गजक भंडार, नेताजी सुभाष मार्ग एवं माँ दुर्गा गजक, पाटनीपूरा पर की गई कार्यवाहीमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर में फूड एंड ड्रग लैब के उद्घाटन अवसर पर मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
माँ दुर्गा गजक भंडार, नेताजी सुभाष मार्ग एवं माँ दुर्गा गजक, पाटनीपूरा पर की गई कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर में फूड एंड ड्रग लैब के उद्घाटन अवसर पर मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में दल द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 26 दिसंबर 2025 को नेताजी सुभाष मार्ग इंदौर स्थित माँ दुर्गा गजक भंडार पर बड़ी कार्रवाई की गई
मौके पर मुरैना निवासी श्री मुकेश राठौर प्रतिष्ठान संचालक उपस्थित पाए गए, प्रतिष्ठान संचालक ने जानकारी दी कि वे मुरैना से यहां आए है और शीत ऋतु मे गजक, दाना पट्टी आदि का निर्माण कर छोटे गजक विक्रेताओं को सप्लाई करते है प्रतिष्ठान में गजक, मूंगफली दाना पट्टी का निर्माण किया जा रहा था, परिसर में अत्यंत गंदगी पाई गई, अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं भंडारण किया जाना पाया गया, परिसर मे निर्माण किया जा रहे हैं खाद्य पदार्थ गजक एवं मूंगफली दाना पट्टी के नमूने जांच हेतु लिए गए अस्वच्छ परिस्थितियों के कारण प्रतिष्ठान में खाद्य कारोबार तुरंत प्रभाव से बंद कराया गया।
जय माँ दुर्गा गजक भंडार, पाटनीपूरा इंदौर पर भी की गई कार्यवाही
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा 56/12 पाटनीपुरा, इंदौर स्थित जय माँ दुर्गा गजक भंडार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रतिष्ठान में गंदगी के बीच गजक का निर्माण बिना वैध खाद्य लाइसेंस के किया जा रहा था। मौके पर मूंगफली दाना टुकड़ी, गुड़, तिल तथा पिस्ता फ्लेवर गजक का निर्माण पाया गया। उक्त सभी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु विधिवत रूप से संग्रहित किए गए। बिना लाइसेंस खाद्य निर्माण एवं गंभीर रूप से अस्वच्छ परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित प्रतिष्ठान का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करवाया गया।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 10 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले