पुलिस को चकमा, बाहर ताला और अंदर पार्टी… विजयनगर के ‘RK क्लब’ पर छापा, संचालक और मैनेजर नपे
इंदौर की विजयनगर पुलिस ने देर रात शराब परोसने वाले क्लब संचालक और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन दिन पूर्व ही बैठक लेकर एसओपी का पालन करने की हिदायत दी थी।
इंदौर की विजयनगर पुलिस ने देर रात शराब परोसने वाले क्लब संचालक और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन दिन पूर्व ही बैठक लेकर एसओपी का पालन करने की हिदायत दी थी। गुरुवार रात उसने दिखावे के लिए बाहर ताला लगा दिया और अंदर शराब पार्टी चलती रही।
इंदौर। विजयनगर पुलिस ने देर रात शराब परोसने वाले क्लब संचालक और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन दिन पूर्व ही बैठक लेकर एसओपी का पालन करने की हिदायत दी थी। गुरुवार रात उसने दिखावे के लिए बाहर ताला लगा दिया और अंदर शराब पार्टी चलती रही। विजयनगर टीआई सीके पटेल के अनुसार भमौरी स्थित आरके क्लब के संचालक मिथलेश कुमार और मैनेजर अमित कुमार पर प्रकरण दर्ज किया है। क्लब में देर रात शराब परोसने की सूचना मिली थी।
शटर उठाकर अंदर घुस गए पुलिसकर्मी
पुलिसकर्मी जांच करने पहुंचे पर संचालक ने ताला दिखाते हुए कहा समय पर क्लब बंद कर देता है। पुलिसकर्मियों ने सादे वस्त्रों में नजर रखना शुरु की तो पता चला मैनेजर और संचालक देर रात तक अंदर शराब पार्टी करवाता है। पुलिस को चकमा देने के लिए शटर डाउन कर ताला लगा देता है। गुरुवार रात पुलिसकर्मी शटर उठा कर अंदर घुस गए। संचालक और मैनेजर के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने पर प्रकरण दर्ज कर लिया। नशे में सड़क पर झगड़ा करती है। युवक युवतियां सावित्री एम्पायर (भमौरी) स्थित आरके क्लब में प्रतिदिन देर रात पार्टी चल रही थी। युवक युवतियां शराब के नशे में सड़क पर हंगामा करते रहते थे।
विजयनगर पुलिस और एफआरवी की टीम भी भ्रमण कर रवाना हो जाती थी। अफसरों द्वारा गाइड लाइन जारी करने पर पुलिस सख्त हुई और संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करना पड़ी। पुलिस ने गाइड लाइन जारी कर पब-बार संचालकों को चेताया एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के अनुसार तीन दिन पूर्व ही क्षेत्र से पब,बार,होटल,रेस्त्रां,मैरिज गार्डन और फार्म हाउस संचालकों की बैठक लेकर समझाईश दी है।
पुलिस ने थर्टी फर्स्ट और नववर्ष पर पार्टी करने वालों को नियमों की जानकारी दी है। उन्हें बताया गया कि देर रात शराब नहीं परोस सकते है। बगैर लाइसेंस और अनुमति बगैर पार्टी का आयोजन भी नहीं कर सकते है। आयोजकों को सीसीटीवी कैमरे,प्रशिक्षित गार्ड-बाउंसर,हेल्प लाइन नंबर और महिला स्टाफ रखना अनिवार्य है। तेज आवाज में म्यूजिक बजाने और ड्रग्स व अश्लीलता परोसने पर भी पुलिस ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 6 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 6 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले