इंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागत
इंदौर में अनंत चतुर्दशी का पर्व और झांकियों का परंपरागत आयोजन 100 साल से भी अधिक समय से होता आ रहा है। मालवा क्षेत्र की इस ऐतिहासिक परंपरा को देखने के लिए मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी…
इंदौर में अनंत चतुर्दशी का पर्व और झांकियों का परंपरागत आयोजन 100 साल से भी अधिक समय से होता आ रहा है। मालवा क्षेत्र की इस ऐतिहासिक परंपरा को देखने के लिए मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी लोग इंदौर पहुंचते हैं। हर साल की तरह इस बार भी झांकियों और अखाड़ों का कारवां शहर के अलग-अलग स्थानों से निकलकर राजवाड़ा पहुंच रहा है।
इंदौर की ऐतिहासिक झांकियां अपने-अपने स्थानों से निकलकर निर्धारित मार्ग से होते हुए राजवाड़ा पहुंचती हैं। रास्ते में कई स्थानों पर मंच बनाकर झांकियों और अखाड़ों का स्वागत किया जाता है। यहां कलाकारों और प्रतिभागियों का सम्मान भी किया जाता है।
इस पूरे आयोजन में किन्नर समाज की भी विशेष भूमिका रही है। नंदलालपुरा क्षेत्र में किन्नर समाज द्वारा पिछले 103 वर्षों से झांकियों और अखाड़ों के स्वागत एवं सम्मान के लिए मंच लगाया जाता है। यहां हर साल झांकियों और अखाड़ों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है।
नंदलालपुरा गादी की महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, बहुचर नंद गिरी महामंडलेश्वर, सोना मंगला नंद गिरी महामंडलेश्वर सहित किन्नर समाज की ओर से झांकियों और अखाड़ों का स्वागत किया जाता है।
इस दौरान पायल गुरु, शिमला गुरु, झूमर गुरु, गोल्डन गुरु और पूजा गुरु सहित किन्नर समाज के अन्य सदस्य भी मौजूद रहते हैं।
इंदौर की यह ऐतिहासिक परंपरा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सहभागिता का अनूठा उदाहरण है। झांकियों और अखाड़ों के स्वागत के दौरान शहर में उत्सव और श्रद्धा का अलग ही माहौल देखने को मिलता है।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Videoइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 23 मिनट पहले
Videoइंदौर के झांकी चल समारोह में दिखा अनुशासन कलेक्टर ने की युवाओं की जमकर तारीफ जमकर तारीफ 23 मिनट पहले
Videoइंदौर में झांकी चल समारोह की सुरक्षा में दिखी हाईटेक पुलिसिंग 55 संदिग्धों पर कार्रवाई 23 मिनट पहले
Videoइंदौर की हीरानगर पुलिस ने चोरी की बोलेरो पिकअप के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 24 मिनट पहले
India Newsएशियन गेम्स में आशी का सटीक निशाना, भारत के खाते में रजत 1 घंटा पहले
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 2 दिन पहले
Indoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 2 दिन पहले
Indoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 2 दिन पहले