इंदौर के झांकी चल समारोह में दिखा अनुशासन कलेक्टर ने की युवाओं की जमकर तारीफ जमकर तारीफ
अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह हमारे इंदौर शहर की बहुत गौरवशाली परंपरा है और आज इसे साक्षात देखने का आनंद मिला। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़े और…
अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह हमारे इंदौर शहर की बहुत गौरवशाली परंपरा है और आज इसे साक्षात देखने का आनंद मिला।
उन्होंने कहा कि सभी अखाड़े और झांकियां पूरे अनुशासन के साथ निकल रही हैं। जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर सभी युवा अपने-अपने अखाड़ों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।
महिला और बालिकाओं की भागीदारी पर कलेक्टर ने कहा कि इंदौर की बालिकाएं हमेशा हर जगह अव्वल रहती हैं। इस बार चल समारोह में भी उनकी संख्या सबसे ज्यादा रही है। हम कामना करते हैं कि वे ऐसे ही आगे बढ़ती रहें और चमकती रहें। अखाड़ों के माध्यम से उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जो बेहद सराहनीय है।
यह न सिर्फ शारीरिक विकास के लिए बल्कि आत्मनिर्भरता के लिए भी बहुत बेहतर है।
कलेक्टर ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि खेल और अपनी परंपरा को हमेशा बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में ही हमारे युवा आज बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन द्वारा प्रोत्साहन राशि की भी घोषणा की गई है, ताकि युवा और अधिक उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
अंत में उन्होंने सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा – जय हिंद।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 1 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 3 दिन पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 6 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 6 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 8 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 8 दिन पहले
Videoइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 47 दिन पहले
Videoइंदौर में झांकी चल समारोह की सुरक्षा में दिखी हाईटेक पुलिसिंग 55 संदिग्धों पर कार्रवाई 47 दिन पहले
Videoइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागत 47 दिन पहले
Videoइंदौर की हीरानगर पुलिस ने चोरी की बोलेरो पिकअप के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 47 दिन पहले