इंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इंदौर में आज गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में निकलने वाली झांकियों और अखाड़ों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ कई तरह की गाइडलाइन जारी की…
इंदौर में आज गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में निकलने वाली झांकियों और अखाड़ों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ कई तरह की गाइडलाइन जारी की हैं। चल समारोह के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए झांकी मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक इस बार चल समारोह में डीजे वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं साउंड सिस्टम के रूप में अधिकतम दो स्पीकर रखने की अनुमति दी गई है। आयोजकों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत झांकी मार्ग और प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक 1500 से अधिक पुलिसकर्मी और आरपीएफ के जवान भी व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा 100 से अधिक वॉच टावर बनाए गए हैं, जहां से पुलिसकर्मी पूरे मार्ग पर नजर रखेंगे।
चल समारोह की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस बल को यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य गणेश विसर्जन चल समारोह को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
पुलिस और जिला प्रशासन ने झांकी आयोजकों, अखाड़ों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित गाइडलाइन का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 14 घंटे पहले
Mumbaiमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का! 18 घंटे पहले
Indore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 18 घंटे पहले
Indoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 1 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 3 दिन पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 6 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 6 दिन पहले
Newsइंदौर के विष्णुपुरी स्थित हॉस्टल में लाखों की चोरी लैपटॉप-मोबाइल और नकदी गायब 17 दिन पहले
Newsदेवगुराड़िया में दर्दनाक सड़क हादसा शेयर कारोबारी की मौत 18 दिन पहले
Newsइंदौर में फायर फ्लेम मशीन से हादसा आग की चपेट में आए दादा-पोता 18 दिन पहले
Newsइंदौर में नवजात का शव मिलने से सनसनी खुले मैदान में मिला एक दिन का शिशु पुलिस ने शुरू की जांच 18 दिन पहले
Newsइंदौर में मोबाइल दुकान पर 9 लाख की चोरी 36 स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाश 19 दिन पहले
Newsहीरानगरथाना क्षेत्र में वैन और बाइक की टक्कर के बाद हंगामा वैन में तोड़फोड़ दोनों पक्षों पर केस दर्ज 19 दिन पहले
Newsइंदौर में ऑटो के टूलबॉक्स से मिली 2 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स तीन आरोपी गिरफ्तार 19 दिन पहले
Newsइंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई एमडी ड्रग्स केस का इनामी आरोपी गिरफ्तार 20 दिन पहले
Newsइंदौर में चोइथराम मंडी के पास युवक-युवतियों में मारपीट का वीडियो वायरल पुलिस ने लिया संज्ञान 24 दिन पहले
Newsसाइबर ठगी पर पुलिस की अपील अनजान लिंक और APK फाइल से रहें सावधान 24 दिन पहले
Newsइंदौर में देर रात बिजासन माता मंदिर के पास पुलिस की कार्रवाई चाकू के साथ 6 संदिग्ध पकड़े 25 दिन पहले
Newsइंदौर प्रेस क्लब रेसीडेंसी कोठी में दिग्विजय सिंह की प्रेसवार्ता उठाए 5 बड़े मुद्दे कई बड़े आरोप 25 दिन पहले
Newsइंदौर में बुजुर्ग से मारपीट और अवैध वसूली भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी को पकड़ा 25 दिन पहले
News“नौकरी मांगने आई थी…” CM से मुलाकात के बाद ताई के बयान की चर्चा 25 दिन पहले
Newsबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 26 दिन पहले
Newsगोवा एक्सप्रेस की मेंटेनेंस ट्रॉली से टक्कर दो रेलकर्मियों की मौत रेलवे करेगा दुर्घटना की जांच 26 दिन पहले