10 करोड़ के चक्कर में अटकी इंदौर की 8 शराब दुकानें, व्यापारियों ने 76 करोड़ का ऑफर 31 मार्च को ही दे दिया
इंदौर। मध्य प्रदेश (MP) में चल रही शराब दुकानों (Liquor Shop) की नीलामी ( Auctions) का कल 14वां चरण आयोजित किया गया।
इंदौर। मध्य प्रदेश (MP) में चल रही शराब दुकानों (Liquor Shop) की नीलामी ( Auctions) का कल 14वां चरण आयोजित किया गया। इसमें अब तक बिक ना पाई प्रदेश की 420 से ज्यादा दुकानों के लिए टेंडर बुलाए गए थे, जिनमें इंदौर (Indore) की भी 8 दुकानें (8 shops) शामिल थीं। लेकिन सिर्फ 21 दुकानों के लिए टेंडर आए। शेष बची 400 से ज्यादा दुकानों की आज फिर नीलामी की जाएगी।
प्रदेश की 3553 दुकानों के लिए सरकार ने पिछले साल की अपेक्षा इस बार 20 प्रतिशत कीमत बढ़ाई थी, लेकिन कई दुकानों के लिए बढ़ी हुई कीमत पर टेंडर ना मिलने के कारण सरकार ने कीमत को अब 30 प्रतिशत तक कम कर दिया है। इसके बाद भी अब भी 400 से ज्यादा दुकानें बिक नहीं पाई है। इसमें इंदौर की 173 में से आठ दुकान में भी शामिल है। इन 8 दुकानों के लिए 31 मार्च को जब सरकार ने न्यूनतम बोली की सीमा खत्म कर दी थी, तब 76 करोड़ के ऑफर मिले थे, जो तय कीमत से करीब 37 प्रतिशत कम थे लेकिन कई जिलों में यह ऑफर बहुत ज्यादा कम होने के कारण सरकार ने दोबारा नीलामी प्रक्रिया शुरू की और न्यूनतम बोली की सीमा 30 प्रतिशत तक कम पर निर्धारित की। इंदौर की बची दुकानों की तय कीमत 123 करोड़ है, जो 30त्न कम हो जाने के बाद 86 करोड़ होती है। यानी सरकार के पास 76 करोड़ का ऑफर है लेकिन सरकार 86 करोड़ चाहती है और यह सभी दुकानें सिर्फ 10 करोड़ के चक्कर में अटकी हुई है। विभाग द्वारा आज दोबारा इन सभी दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया 15वें चरण में आयोजित की गई है। शाम 5 बजे टेंडर खुलेंगे। उम्मीद है कि आज प्रदेश की कई और दुकानें बिकेगी। दूसरी और सरकार दुकानें ना बिकने की स्थिति में खुद निगम मंडल बनाकर इन्हें संचालित करने पर भी विचार कर रही है।
8 दुकानें बचने के बाद भी इंदौर लक्ष्य से आगे निकला
सरकार द्वारा इंदौर की 173 दुकानों को 20 प्रतिशत कीमत बढ़ाए जाने के बाद 2102 करोड़ रुपए में नीलाम करने का लक्ष्य दिया गया था। यानी इंदौर को 2102 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करना था। अभी इंदौर की 8 दुकानें बिकना बाकी है, लेकिन खास बात यह है कि 173 में से 165 दुकानें ही 2105 करोड़ में बिक चुकी है। यानी 8 दुकानें बिके बिना ही इंदौर लक्ष्य से 3 करोड़ आगे निकल चुका है। अब बची दुकानें जिस भी कीमत में बिकती हैं वो इंदौर के खाते में अतिरिक्त आय के रूप में ही जुड़ेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले