02 मई को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के काउंटडाउन विशेष योग कार्यक्रम का होगा आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के 50 दिवस काउंटडाउन के तहत इन्दौर में 2 मई को विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला आयुष विभाग द्वारा यह आयोजन औषधालय के पास स्कूलों में किया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया के निर्देशानुसार कार्यक्रम का मार्गदर्शन नोडल अधिकारी महू ब्लॉक डॉ. रागिनी शिवहरे, सांवेर ब्लॉक डॉ. ज्योति वर्मा, देपालपुर ब्लॉक डॉ. सोनाली ठाकुर, इंदौर ब्लॉक डॉ. मनीष रघुवंशी करेंगे। कार्यक्रम में कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार चिकित्सकों, योग प्रशिक्षक, योग सहायकों द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा।
जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जिला आयुष विभाग ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 2 मई को पहुंचकर इस विशेष योग कार्यक्रम में शामिल हों और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

Exit mobile version