देश की बात, आपके शहर से
सीएम हेल्पलाइन का गुणवत्तापूर्ण समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएलापरवाही पाये जाने पर होगी कार्रवाई
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

सीएम हेल्पलाइन का गुणवत्तापूर्ण समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएलापरवाही पाये जाने पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक सम्पन्नकलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा (टीएल) के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Abhishek Raghuvanshi5 मई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक सम्पन्न
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा (टीएल) के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा लंबित प्रकरणों, शिकायतों एवं आवेदनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार सभी प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि जहां भी लापरवाही पाई जाएगी, संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पंवार, श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य, अपर आयुक्त नगर ‍निगम श्री एन.एन. पाण्डे, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री अर्थ जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। बैठक में निर्देश दिये गये सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाये। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सभी शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीदी के संबंध में भी प्रशासन द्वारा किसानों को सुविधा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्लॉट बुकिंग को सरल बनाया जा रहा है तथा खरीदी और भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में वर्तमान मौसम को देखते हुए आम नागरिकों से लू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी शासकीय कार्यालयों में भी आगंतुकों के बैठने और पेयजल के लिये व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने पीएनजी कनेक्शन देने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि घर-घर कनेक्शन लगाने के लिए आईटीआई के प्रशिक्षित युवाओं की मदद भी ली जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने रैण्डम रूप से सीएम हेल्पलाइन के पाँच प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के ‍विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय विकास, पटेल कॉलेज के प्राचार्य को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक अन्य मामले में डाईट के कर्मचारी पर 2 हजार रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके यहाँ सेवानिवृत्त होने वाले सभी शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण समय से पूर्व ही तैयार हो जाए, जिससे की सेवानिवृत्ति की तुरंत पश्चात ही उनकी पेंशन प्रारंभ हो सकें। साथ ही निर्देश दिए गए कि सेवानिवृत्त सभी शासकीय सेवकों के सभी लंबित भुगतान समय पर हो जाए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले
↑