शिक्षण–अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
शिक्षण–अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रशिक्षण की आवश्यकता को देखते हुए “strengthening of staff competeny” विषय पर आज से 13 दिवसीय संकाय संवर्धन कार्यक्रम शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय किला भवन इंदौर में प्रारंभ हुआ।
शिक्षण–अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रशिक्षण की आवश्यकता को देखते हुए “strengthening of staff competeny” विषय पर आज से 13 दिवसीय संकाय संवर्धन कार्यक्रम शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय किला भवन इंदौर में प्रारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 27 जनवरी तक चलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संकाय सदस्यों के शैक्षणिक, तकनीकी, शोधात्मक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े कौशलों को सशक्त बनाना है।
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. दुर्गेश शांडिल्य ने दस दिवसीय इस FDP की रूपरेखा को बताया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. मनीषा जोशी ने FDP के उद्देश्य और महत्व को बताया। इसके पश्चात महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. निशा जैन ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एमएसएमई (MSME) के सहायक निदेशक डॉ. निलेश त्रिवेदी का स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम मंा प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी. पी. बैरागी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्य वक्ता डॉ. निलेश त्रिवेदी ने ‘Intellectual property rights (IPR) and it’s application in academic’ विषय पर अपना व्याख्यान दिया । अपने व्याख्यान में उन्होंने वर्तमान ज्ञान–आधारित समाज में ‘बौद्धिक संपदा अधिकार’ के अर्थ एवं महत्व को बताते हुए उसके कानूनी अधिकार (कॉपीराइट, पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक अभिकल्प, भौगोलिक संकेत) के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कई उदाहरणों के माध्यम से स्व व्यवसाय के माध्यम से लाभ अर्जित करने की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ. निधि गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. नेहा गुप्ता द्वारा दी गई ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
