देश की बात, आपके शहर से
शहर के हर हिस्से व हर वर्ग तक पहुंचेगी.., “सेफ क्लिक 2.0” के तहत साइबर सुरक्षा की गूंज
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

शहर के हर हिस्से व हर वर्ग तक पहुंचेगी.., “सेफ क्लिक 2.0” के तहत साइबर सुरक्षा की गूंज

🔹 पुलिस कमिश्नर इंदौर ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी देकर, दिया सभी को सतर्क और जागरूक रहकर साइबर सुरक्षित रहने का संदेश 🔹 हेलमेट पहने सुरक्षित रहे अभियान के तहत हेलमेट वितरण के साथ ही दिलाया साइबर सुरक्षा का संकल्प।

Abhishek Raghuvanshi1 जुलाई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

🔹 पुलिस कमिश्नर इंदौर ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी देकर, दिया सभी को सतर्क और जागरूक रहकर साइबर सुरक्षित रहने का संदेश

🔹 हेलमेट पहने सुरक्षित रहे अभियान के तहत हेलमेट वितरण के साथ ही दिलाया साइबर सुरक्षा का संकल्प।

तस्वीरों में खबर3 फोटो

🔹 बच्चों ने साइबर सुरक्षा के गीत पर मनमोहक प्रस्तुति, नाट्य कर्मियों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं एयर होस्टेस ने अनूठे अंदाज में किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत, पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार नवाचारपूर्ण एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 30 जून 2026 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर के सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।

पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित हेलमेट वितरण कार्यक्रम के 34 वें संस्करण में आमजन को हेलमेट वितरित करने के साथ-साथ “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के स्टिकर्स भी लगाए गए तथा उन्हें इस अभियान से जुड़कर स्वयं जागरूक रहने और अपने परिवार एवं आसपास भी लोगों को जागरुक करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अक्सा इंटरनेशनल की एयर होस्टेस द्वारा आकर्षक एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

वहीं, छोटे-छोटे बच्चों ने साइबर सुरक्षा गीत पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने और हमेशा “सेफ क्लिक” करने का संदेश दिया।

इसके साथ ही सिक्का स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा साइबर जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी के तौर-तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का सशक्त संदेश दिया।

साइबर और सड़क सुरक्षा के इस कार्यक्रम में नगर सुरक्षा समिति सदस्यगण, ट्रैफिक प्रहरी, गणमान्य नागरिकगण एवं छोटे छोटे बच्चे भी भी सम्मिलित हुए। पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने उपस्थित नागरिकों एवं नन्हे बच्चों से साइबर सुरक्षा के संबंध में संवाद भी किया तथा उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, अनजान लिंक, ओटीपी एवं संदिग्ध कॉल से सावधान रहने तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

साइबर जागरूकता की इस अलख को और व्यापक बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने एक विशेष साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करेगा। रथ पर स्थापित एलईडी स्क्रीन के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी वीडियो, लघु फिल्में एवं जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक साइबर सुरक्षा का संदेश प्रभावी रूप से पहुंच सके।

इस दौरान मीडिया कर्मी/ नगर सुरक्षा समिति/ ट्रैफिक प्रहरी/ नागरिकों को कमिश्नर महोदय द्वारा सेफ क्लिक अभियान की केप प्रदान कर इस अभियान से जोड़ा और उन्हें साइबर जागरूकता फैलाने में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑