लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजवाड़ा में किया माल्यार्पण
देवी अहिल्याबाई के आदर्शों और लोककल्याणकारी दृष्टिकोण को आत्मसात कर मध्यप्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए।
देवी अहिल्याबाई के आदर्शों और लोककल्याणकारी दृष्टिकोण को आत्मसात कर मध्यप्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति, सुशासन और लोककल्याण की अद्वितीय प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, सुशासन, लोकसेवा और जनकल्याण के उच्चतम मानक स्थापित किए। उन्होंने प्रजा के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए कार्य किया। उनकी प्रशासनिक दक्षता, दूरदर्शिता, करुणा और न्यायप्रियता आज भी शासन-प्रशासन के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों और लोक कल्याणकारी दृष्टिकोण को आत्मसात कर मध्यप्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने केवल मालवा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में धर्म, संस्कृति और लोककल्याण के कार्यों को नई दिशा दी। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों, विचारों और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनकी गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता का जीवन सेवा, समर्पण और सुशासन का जीवंत उदाहरण है, जिससे वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री मधु वर्मा, सुश्री उषा ठाकुर, डॉ. निशांत खरे, श्री गौरव रणदिवे, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह सहित बड़ी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले