लूट के इरादे से हुई महिला सिक्योरिटी गार्ड की हत्या: दो भाई गिरफ्तार,दूषित पानी से बीमार पिता के इलाज और बच्चों की फीस की मजबूरी ने बनाया हत्यारा
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई महिला सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई महिला सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हालांकि पुलिस ने मामले को ब्याज पर पैसा चलाने से जोड़ा, लेकिन जांच में सामने आया है कि इस वारदात के पीछे असल वजह दोनों भाइयों का कर्ज में डूबना और पारिवारिक मजबूरियां थीं।
डीसीपी राजेश व्यास की टीम ने नंदबाग क्षेत्र में रहने वाली गायत्री कुर्मी की हत्या के मामले में अमित मौर्य और सुमित मौर्य नामक दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनका तीसरा साथी अमित निवासी वीणा नगर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
बीमारी, कर्ज और मजबूरी की कहानी
जानकारी के मुताबिक आरोपी अमित और सुमित भागीरथपुरा के रहने वाले हैं। दोनों के पिता आशीष मौर्य भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से बीमार हो गए थे, जिससे उनकी किडनी खराब हो गई। लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनका डायलिसिस चलता रहा।
परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में शासन स्तर से कोई मदद नहीं मिली, जिसके चलते परिवार पर भारी आर्थिक बोझ आ गया। इलाज, घर खर्च और बच्चों की पढ़ाई के कारण दोनों भाई कर्ज में डूब गए। हालात इतने खराब हो गए कि अमित इस साल अपने दो बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं भर पाया।
लूट की योजना, हत्या का इरादा नहीं था
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले गायत्री कुर्मी के पड़ोसी रह चुके थे और जरूरत पड़ने पर उससे उधार पैसे भी लेते थे। उन्हें यह जानकारी थी कि गायत्री ब्याज पर पैसा चलाती है और अकेली रहती है। इसी कारण उन्होंने उसके घर चोरी की योजना बनाई, ताकि कर्ज और आर्थिक संकट से निकल सकें।
अमित ने अपने भाई सुमित से चर्चा की और तीसरे साथी अमित को भी योजना में शामिल कर लिया। तीनों ने पहले रेकी की और सुबह के समय वारदात को अंजाम देने का फैसला किया।
योजना बिगड़ी, मौके पर हुई हत्या
वारदात के दिन जब आरोपी सुबह गायत्री पत्नी सुनील कुर्मी के घर पहुंचे तो वह घर में ही मौजूद थी। गायत्री के अचानक सामने आने से हालात बिगड़ गए और इसी दौरान उसकी मौके पर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का हत्या का पहले से कोई इरादा नहीं था, वे सिर्फ चोरी की नीयत से घर में घुसे थे। विडंबना यह रही कि हत्या के बाद भी आरोपियों को गायत्री के घर से कोई बड़ी रकम नहीं मिल पाई।
पुलिस का कहना है
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों भाईयों के कर्ज में दबे होने की बात सामने आई है। हालांकि मामले में तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और आगे की जांच में और तथ्य सामने आ सकते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले