देश की बात, आपके शहर से
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ किया आत्मीद व प्रेरक संवाद
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ किया आत्मीद व प्रेरक संवाद

प्रदेश में नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कानूनी कार्रवाईप्रदेश के 19 धार्मिक शहरों में की गई शराबबंदीमुख्यमंत्री ने इन्फ्लुएंसर्स से कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने वाली कल्याणकारी योजनाओं की रील्स बनाने का किया आह्वान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी युवा, नारी, किसान और गरीब वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत है।

Abhishek Raghuvanshi16 जुलाई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रदेश में नशे का व्यापार करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई
प्रदेश के 19 धार्मिक शहरों में की गई शराबबंदी
मुख्यमंत्री ने इन्फ्लुएंसर्स से कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने वाली कल्याणकारी योजनाओं की रील्स बनाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी युवा, नारी, किसान और गरीब वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत है। इन वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है और उससे समाज सशक्त भी हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन पशुपालन, डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में पशुधन बढ़े और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो, यह जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में लक्ष्मीबाई नगर कृषि उपज मण्डी में बलराम कृषि महोत्सव में आयोजित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के सम्मेलन में अपना मुख्य संबोधन दे रहे थे।

 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषिगत कार्यों से जुड़े विषयों पर प्रेरक विषयवस्तु बनाने वाले युवा इन्फ्लुएंसर्स से आत्मीय व प्रेरक संवाद किया। उन्होंने युवा इन्फ्लुएंसर्स के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि फसल चक्र में बदलाव करते रहे ताकि मिट्टी उर्वरा बनी रहे। वहीं अल्पवर्षा की स्थिति में किसानों को नुकसान नहीं हो। इसके लिये किसान कम अवधि की फसलों की बुवाई करें। उन्होंने प्रदेश भर से आये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आव्हान किया कि वे राज्य शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर केन्द्रीत रील्स बनायें, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृद्ध व लावारिस गौवंश के पालन का फार्मूला बताया*

  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने तथा सड़कों पर वृद्ध व लावारिस गौवंश से उन्नत नस्ल के बछड़े तैयार करने की योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में इन दोनों समस्या से मुक्ति मिलेगी। हिरण्य गर्भा योजना के तहत प्रदेश में उन्नत नस्ल से दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की कोई कमी नहीं हैं। किसानों को उसकी फसल के आधार पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में उर्वरक वितरण के लिये नया डिजीटल फार्मूला तैयार किया गया है। जिससे उर्वरकों की कालाबाजारी पर नियंत्रण किया जा रहा है।   इसके अलावा किसानों को उनकी भूमि की उपलब्धता के आधार पर आवश्यकता अनुसार पर्याप्त उर्वरक प्रदान किया जा रहा है। डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नशे की पाबंदी को लेकर कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशे से कई परिवार तबाह हुए है। प्रदेश में कहीं भी नशे का अवैध कारोबार नहीं होने दिया जायेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ राज्य शासन द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने धार्मिक नगरों में शराब बंदी की है, इसके अच्छे परिणाम आये हैं। उज्जैन, ओंकारेश्वर, ओरछा सहित 19 शहरों में शराब बंदी की गई है।

  सम्मेलन में सहभागिता करने वाले युवा कृषक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स श्री कपिल ने बताया कि उसने अपने खेत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक बगिया माँ के नाम लगायी है। इस बगिया में पालक, कद्दू आदि सब्जियों की खेती हो रही है, और वह आज आत्मनिर्भर बन गया है। इसके अलावा अन्य खेतों में नींबू, जामफल, अमरूद आदि फलों की खेती भी की जा रही है। शाजापुर से आये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स श्री प्रवीण धाकड़ ने बताया कि वह अपने खेतों में बड़ी मात्रा में सब्जियों का उत्पादन करता है। उन्होंने क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग की यूनिट लगाने की इच्छा जतायी। फूड प्रोसेसिंग यूनिट से सब्जी उत्पादकों के आय में वृद्धि होगी। सीहोर से आये किसान और इन्फ्लुएंसर्स श्री टीकम सांखला ने बताया कि उसके पास 70 पशुधन हैं और वह अनाज सहित दलहन और सब्जियों का उत्पादन करता है। शाजापुर से आये किसान ने बताया कि वह सभी प्रकार की फसलों का उत्पादन करता है, जिससे वह आत्मनिर्भर है। सीहोर से आयी महिला इन्फ्लुएंसर्स ने बताया कि वह कृषि पर केन्द्रीत वीडियो बनाती है, जिसे काफी लोग पसन्द करते हैं। राजगढ़ से आये किसान ने बताया कि वह अपने खेतों में अल्प वर्षा वाली कम अवधि की फसलों का उत्पादन करते हैं। सम्मेलन में सहभागिता करने वाले युवा इन्फ्लुएंसर्स ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मालवी और निमाड़ी बोली में भी संवाद किया। साथ में सामूहिक चित्र भी खिंचवायी।

कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, विधायक श्री मधु वर्मा, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री गोलू शुक्ला, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, श्री श्रवण चावड़ा, श्री कपिल यार्दें सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 5 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑