मध्य प्रदेश में लेबड़ से जावरा और जावरा से नयागांव सड़क पर लगात से कई गुना ज्यादा वसूली, फिर भी चल रहे टोल
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में इन दोनों सड़कों पर लगात से ज्यादा वसूली किए जाने को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में इन दोनों सड़कों पर लगात से ज्यादा वसूली किए जाने को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है।
लेबड़-जावरा सड़क पर लगभग 605 करोड़ रुपये की लागत के मुकाबले 1300 करोड़ रुपये से अधिक टोल वसूला
जावरा-नयागांव सड़क पर 450 करोड़ रुपये की लागत के मुकाबले करीब 1461 करोड़ रुपये की वसूली
कोर्ट ने इन दोनों एजेंसियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, अब इस मामले में 28 अप्रैल को सुनवाई होगी
इंदौर। लेबड़ से जावरा तक 124.15 किमी और जावरा से नयागांव तक 127.81 किमी लंबे स्टेट हाईवे-31 (एसएच-31) पर टोल वसूली के मामले में हाई कोर्ट में चल रही जनहित याचिका में अब इन सड़कों का निर्माण करने वाली जावरा-नयागांव टोल रोड कंपनी प्रालि और वेस्टर्न एमपी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टोल रोड प्रालि भी पक्षकार होंगी। गुरुवार को जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इन दोनों एजेंसियों को पक्षकार बनाने के लिए प्रस्तुत आवेदन स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने इन दोनों एजेंसियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब 28 अप्रैल को सुनवाई होगी।
हाई कोर्ट में यह जनहित याचिका पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने एडवोकेट विभोर खंडेलवाल के माध्यम से दायर की है। एडवोकेट खंडेलवाल ने बताया कि एसएच-31 से जुड़ी इन दोनों सड़कों को लेकर पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने वर्ष 2020 में मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के समक्ष जनहित याचिका प्रस्तुत की थी। कहा था कि लेबड़-जावरा मार्ग का निर्माण और रखरखाव मे. वेस्टर्न एमपी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टोल रोड्स प्रालि द्वारा किया जा रहा है।
1461 कराड़ रुपये की वसूली
जावरा-नयागांव मार्ग का कार्य मे. जावरा-नयागांव टोल रोड कंपनी प्रालि द्वारा किया जा रहा है। याचिका में कहा था कि लेबड़-जावरा सड़क पर लगभग 605 करोड़ रुपये की लागत के मुकाबले 1300 करोड़ रुपये से अधिक टोल वसूला जा चुका है। इसी तरह जावरा-नयागांव सड़क पर 450 करोड़ रुपये की लागत के मुकाबले करीब 1461 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है, बावजूद इसके वसूली जारी है।
उक्त जनहित याचिका में शासन की ओर से कहा गया था कि ये परियोजनाएं बिल्ड, आपरेट एंड ट्रांसफर (बीओटी) मॉडल पर 25 वर्ष की रियायती अवधि के तहत दी गई हैं। इस अवधि में संबंधित कंपनियों को सड़क के निर्माण, संचालन, रखरखाव और टोल वसूली का अधिकार होता है। शासन के तर्क को मानते हुए कोर्ट ने आठ अप्रैल 2022 को याचिका निरस्त कर दी थी। हाई कोर्ट के इस फैसले को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता पारस सकलेचा ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को दोबारा सुनवाई के लिए हाई कोर्ट भेज दिया। इसके बाद अब याचिका पर दोबारा सुनवाई शुरू हुई है। गुरुवार को हुई सुनवाई में एडवोकेट खंडेलवाल ने तर्क रखा कि याचिका में दोनों निर्माण एजेंसियों को पक्षकार बनाया जाना अनिवार्य है। याचिकाकर्ता स्वयं हमदस्ती नोटिस तामिल कराने को तैयार हैं। उन्होंने इस संबंध में आवेदन भी दिया है। इस पर कोर्ट ने आवेदन स्वीकारते हुए हमदस्ती नोटिस के आदेश दिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले