मंत्री श्री सिलावट ने सांवेर विधानसभा को दी करोड़ों रूपये की सौगात
श्री सिलावट ने एक करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से डकाच्या पंचायत में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया शुभारंभ विश्व जल दिवस पर ग्रामीणों को पानी को सहेजने की दिलायी शपथ जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश और देश विकास की नई गाथा लिख रहा है।
श्री सिलावट ने एक करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से डकाच्या पंचायत में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया शुभारंभ
विश्व जल दिवस पर ग्रामीणों को पानी को सहेजने की दिलायी शपथ
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश और देश विकास की नई गाथा लिख रहा है। सांवेर विधानसभा की चारों दिशाओं में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। सांवेर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाया जायेगा। श्री सिलावट आज डकाच्या ग्राम पंचायत में एक करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर अपना उदबोधन दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सांवेर विधानसभा को करोड़ों रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि डकाच्या ग्राम पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुरू हो जाने के बाद महिलाओं को बड़ी सुविधाएं मिलेंगी। अब यहीं पर उन्हें प्रसूति की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। इस हॉस्पीटल के निर्माण से आसपास के 15 गांवों के 50 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को इलाज के लिये पहले क्षिप्रा, मांगलिया या इंदौर जाना होता था, जिसमें पैसे और समय दोनों खर्च होते थे। अब यह सुविधा डकाच्या ग्राम पंचायत में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 24 घंटे मिलेगी।
श्री सिलावट ने कहा कि कैंसर, डायबिटिज, किडनी, रक्तचाप आदि बीमारियों का मुख्य कारण मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन है। ऐसे मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी। श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में गरीबों का 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में जरूरतमंदों को आवास दिये जा रहे हैं। किसानों को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा 6-6 हजार रूपये की सम्मान निधि दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रतिमाह लाड़ली बहनों को 1500 रूपये खातों में प्रदान किये जा रहे हैं। वर्ष 2028 तक यह राशि बढ़कर तीन हजार रूपये कर दी जायेगी।
श्री सिलावट ने कहा कि वर्ष 2026 कृषि और किसानों के कल्याण का वर्ष है। वर्ष 2004 में प्रदेश में 7 लाख हेक्टेयर पर सिंचित खेती होती थी, जो 2026 में बढ़कर पूरे प्रदेश में 55 लाख हेक्टेयर में सिंचित खेती हो रही है। वर्ष 2028 तक एक करोड़ हेक्टेयर खेती का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सांवेर और पालकांकरिया में सांदीपनि विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं। आगामी दिनों में क्षिप्रा और खुड़ैल में भी सांदीपनि विद्यालय शुरू किये जाएंगे। सांवेर विधानसभा में 26 आँगनवाड़ी भवन और स्वीकृत हो गये हैं। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकारें की प्रमुख प्राथमिकताएं कृषि सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण है।
श्री सिलावट ने कहा कि सांवेर विधानसभा में चार करोड़ रूपये की लागत से मध्यप्रदेश का पहला अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी स्टेडियम तैयार हो गया है, जो अंतिम दौर में है, इसका शीघ्र ही लोकार्पण होना है। मांगलिया में 10 करोड़ रूपये लागत से आयुष औषधालय बनाया गया है, उसका भी लोकार्पण होना है। साथ ही पालिया में ढाई करोड़ रूपये की लागत से 6 बिस्तरों वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति मिली है, जो शीघ्र प्रारंभ होगा। इसके अलावा 10 करोड़ रूपये की लागत से डकाच्या से सुल्लाखेड़ी रोड और अर्जुन बड़ोदा से सिलोटिया और पलासिया से सिलोटिया रोड तैयार हो रही है। डकाच्या से कदवाली, डकाच्या से मण्डलावदा रोड पर संत सिंगाजी मंदिर की पुलिया का निर्माण कार्य जारी है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि 30 करोड़ रूपये की लागत से अर्जुन बड़ौदा फ्लायओवर के बनने से 10 गांवों के नागरिकों को फायदा होगा।
मंत्री श्री सिलावट ने विश्व जल दिवस पर सभी ग्रामीणों को जल संवर्धन और जल संरक्षण की शपथ दिलायी। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री श्री सिलावट ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर और संत रविदास की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में श्री सतीश मालवीय, श्री रवि वाजपेयी, श्री मुकेश पटेल, श्री रमेश पटेल, श्री हुकुम पटेल, श्री सुरेश पटेल, श्री प्रहलाद पटेल, सरपंच श्री लखन पटेल, उप सरपंच श्री गिरीश पटेल, श्री माखन पटेल, श्री मानसिंह, श्री सोमिल भदौरिया श्री आदित्य चौरसिया, श्री गोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले