देश की बात, आपके शहर से
भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे सीएम डॉ. यादव, जानें पूरा शिड्यूल
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे सीएम डॉ. यादव, जानें पूरा शिड्यूल

फेथ कॉन्क्लेव में भी शामिल होंगे सीएम डॉ. मोहन मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर होगी गहन चर्चा पर्यटन के माध्यम से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन पर मंथन मध्यप्रदेश केमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टैक्स-2026 में देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांडों से संवाद कर मध्यप्रदेश में निवेश के नए अवसरों को गति देंगे।

Abhishek Raghuvanshi16 जुलाई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • फेथ कॉन्क्लेव में भी शामिल होंगे सीएम डॉ. मोहन
  • मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर होगी गहन चर्चा
  • पर्यटन के माध्यम से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन पर मंथन

मध्यप्रदेश केमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टैक्स-2026 में देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांडों से संवाद कर मध्यप्रदेश में निवेश के नए अवसरों को गति देंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न निवेश एवं उद्योग जगत से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होकर राज्य की उद्योग हितैषी नीतियों, आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना तथा टेक्सटाइल एवं गारमेंट क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक निवेश संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उद्योग जगत के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। वन-टू-वन बैठकों, राउंड टेबल चर्चा, एमओयू तथा निवेशक संवाद के माध्यम से टेक्सटाइल, गारमेंट एवं फुटवियर क्षेत्र में नए निवेश आकर्षित करने की दिशा मे विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सीएम डॉ. यादव फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (FAITH) के कॉन्क्लेव में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत मंडपम में भारत टेक्स-2026 का अवलोकन करेंगे तथा मध्यप्रदेश पवेलियन का निरीक्षण भी करेंगे। पवेलियन में राज्य की उद्योग हितैषी नीतियों, आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना, कौशल विकास, धार जिले में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क तथा टेक्सटाइल क्षेत्र की संपूर्ण औद्योगिक वैल्यू चेन को वैश्विक उद्योग जगत के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मीडिया से भी संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में टेक्सटाइल एवं गारमेंट क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ आयोजित राउंड टेबल चर्चा में भाग लेंगे। इस चर्चा में मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल एवं गारमेंट इकोसिस्टम, निवेश की संभावनाओं, निर्यात संवर्धन, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता, सतत विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स तथा कौशल विकास जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

कई विषयों पर विस्तार से होगी चर्चा
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह भी राउंड टेबल को संबोधित करेंगे। बैठक में 100 से अधिक उद्योगपतियों, निवेशकों एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में डिक्सन टेक्नोलॉजीस के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री अतुल लाल, टोपन के सीईओ मनोहरा कुमार, हेलियॉन के सीईओ केदार लेले और भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स हैजिन्स्की दा नोब्रेगा भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश-विदेश की प्रमुख टेक्सटाइल एवं गारमेंट कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में नए निवेश, उत्पादन क्षमता विस्तार, निर्यात वृद्धि, रोजगार सृजन तथा तकनीकी सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव होटल द लीला में “मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर” विषय पर आयोजित इंटरैक्टिव सत्र को संबोधित करेंगे। सत्र में मध्यप्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं के साथ नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

प्रोत्साहनों-निवेश सुविधाओं की दी जाएगी जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के समक्ष मध्यप्रदेश की उन विशेषताओं को भी रेखांकित करेंगे, जिन्होंने राज्य को देश के अग्रणी टैक्सटाइल निवेश गंतव्यों में स्थापित किया है। राज्य में कपास उत्पादन से लेकर स्पिनिंग, वीविंग, निटिंग, डाइंग, फिनिशिंग और गारमेंट निर्माण तक संपूर्ण टेक्सटाइल वैल्यू चेन उपलब्ध है। देश के सबसे बड़े ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादक राज्य के रूप में मध्यप्रदेश की पहचान, ‘फार्म टू फैशन’ की अवधारणा पर विकसित हो रहा टेक्सटाइल इको सिस्टम तथा धार में विकसित हो रहा पीएम मित्र पार्क वैश्विक निवेशकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। टेक्सटाइल, गारमेंट एवं फुटवियर क्षेत्र के लिए उपलब्ध विभिन्न औद्योगिक प्रोत्साहनों और निवेश सुविधाओं की जानकारी भी उद्योग जगत के साथ साझा की जाएगी। इस अवसर पर अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल मैनमेड एंड टेक्निकल टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल तथा कॉटन टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं उद्योग संगठनों के साथ भी औद्योगिक सहयोग, निवेश संवर्धन, कौशल विकास तथा निर्यात प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू किए जाएंगे। भारत टैक्स-2026 के माध्यम से मध्यप्रदेश का उद्देश्य टेक्सटाइल क्षेत्र में नए निवेश, अधिक रोजगार, निर्यात विस्तार तथा दीर्घकालीन औद्योगिक साझेदारियों को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहभागी बनने का आमंत्रण देंगे तथा मध्यप्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा का भागीदार बनने का आह्वान करेंगे।

साझा मंच प्रदान करेगा फेथ कॉन्क्लेव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय ‘फेथ कॉन्क्लेव 2026’ में भी सम्मिलित होंगे। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (FAITH) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “अतुल्य भारत: अमूल्य अर्थशास्त्र” (Incredible India: Invaluable Economics) है। यह कॉन्क्लेव 16 और 17 जुलाई 2026 को देश के नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के शीर्ष नेतृत्व को एक साझा मंच प्रदान करेगा। कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के माध्यम से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय उन्नति को गति देना है। कार्यक्रम के दौरान देश में यात्रा और पर्यटन के अवसरों को बढ़ाने के लिए “टूरिज्म ग्रोथ चार्टर” के तहत एक समयबद्ध कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस चार्टर में पर्यटन को बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का दर्जा देने, मिशन मोड पर 50 पर्यटन स्थलों का विकास करने और वैश्विक स्तर पर ब्रांड इंडिया के प्रचार जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सरलीकृत वीजा व्यवस्था, पर्यटन बुनियादी ढांचे में निवेश और सिंगल-विंडो क्लियरेंस के माध्यम से निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा होगी। पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के इस शीर्ष निकाय FAITH के मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति मध्यप्रदेश में पर्यटन निवेश और विकास की नई संभावनाओं को रेखांकित करेगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 5 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑