बाल विवाह रोकने पहुंचे दल से पिता बोले हमारे समाज को 2 साल की छूट है
बेटी के बालिग होने से 6 माह पहले हो गई थी शादी की तैयारीप्रशासन की टीम ने परिजनों को समझाकर विवाह को कराया निरस्त हम जिस समाज से हैं उसे 2 साल पहले शादी करने की छूट है, हम कम उम्र में परंपरा के अनुसार शादी कर सकते हैं।
बेटी के बालिग होने से 6 माह पहले हो गई थी शादी की तैयारी
प्रशासन की टीम ने परिजनों को समझाकर विवाह को कराया निरस्त
हम जिस समाज से हैं उसे 2 साल पहले शादी करने की छूट है, हम कम उम्र में परंपरा के अनुसार शादी कर सकते हैं। जब अधिनियम की जानकारी दी तो परिवार 6 महीने छोटी बेटी का विवाह निरस्त करने को तैयार हो गया।
इंदौर के अहिल्या पलटन में मंडप सज कर तैयार था। दुल्हन को हल्दी लग रही है और विवाह के गीत गाए जा रहे थे, तभी महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम शिकायत के आधार पर पहुंच गई और परिवार को यह विवाह निरस्त करने के लिए कहा। लड़की के पिता कहने लगे हमारी परंपरा के अनुसार समाज को छूट है कि हम 16 साल की उम्र में बेटी की शादी कर सकते हैं। जब इस तरह का कोई नियम शासन के किसी आदेश में होने की जानकारी उनसे चाही गई तो वे बगले झांकने लगे।
महिला एवं बाल विकास विभाग शहरी परियोजना क्रमांक 6 की परियोजना अधिकारी चित्रा यादव, बाल विवाह विरोधी उड़नदस्ता प्रभारी श्री महेंद्र पाठक, सदस्य संगीता सिंह चाइल्डलाइन के फूल सिंह कारपेंटर ने परिजनों को समझाया। श्रीपाठक ने बताया कि परीक्षण करने पर पता चला कि बेटी की उम्र 18 वर्ष होने में सिर्फ 6 महीने बाकी है। वर-वधू के परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए कानून और सजा के प्रावधान के साथ ही उन्हें कम उम्र में बेटी की शादी करने से होने वाले नुकसान समझाएं। लंबे समय तक चली बहस के बाद दोनों परिवार यह विवाह निरस्त कर सिर्फ आने वाले मेहमानों को भोजन करने पर राजी हो गया। उनका कहना था कि खर्च हो गया है और आमंत्रण पत्र बंट गए हैं, मेहमान आएंगे तो उन्हें खाली नहीं लौटा सकते। इस पर उन्हें भोजन कराने की छूट दी गई है।
श्री पाठक ने बताया कि 19 अप्रैल को होने वाले विवाह के दिन वर वधु के यहां नजर रखी जाएगी। शपथ पत्र देने के बावजूद यदि विवाह किया जाता है तो उनके विरुद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत करवाई की जाएगी। सुपरवाइजर हर्षा जेठवा, चाइल्ड लाइन के अमन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता फिरदौस कमली व सपना गहलोत भी शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए दल गठित किए गए हैं। कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन पर शिकायत मिलते ही अनुभाग स्तर के दल उम्र का परीक्षण करेंगे, यदि कोई परिवार नहीं मानता तो जिला स्तर का दल जाकर पहले समझाइस देगा और नहीं मानने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिले में सतत जागरूकता अभियान पुलिस और प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले