बच्चों के पतंग उड़ाने के विवाद में युवक पर हमला: इंदौर में आरोपी ने दांतों से चबाया अंगूठा, युवक को घेरकर बुरी तरह से पीटा
इंदौर के कुलकर्णी नगर क्षेत्र में बच्चों की पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस दौरान एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और एक आरोपी ने उसके हाथ का अंगूठा दांतों से चबा डाला।
इंदौर के कुलकर्णी नगर क्षेत्र में बच्चों की पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस दौरान एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और एक आरोपी ने उसके हाथ का अंगूठा दांतों से चबा डाला। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
टीआई आरडी कानवा को गुरुवार शाम करीब 5 बजे सूचना मिली कि कुलकर्णी नगर में अजय बैरवा को घेरकर कुछ लोगों ने बुरी तरह से मारपीट की है और वह घायल अवस्था में मौके पर पड़ा है। टीआई ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराया और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई शुरू की। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है, फुटेज को पुलिस ने जांच में ले लिया है।
पतंग पड़ोसी की छत पर जाने से शुरू हुआ विवाद
घायल अजय की पत्नी दुर्गा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा घर के बाहर पतंग उड़ा रहा था, जो उड़ते हुए पड़ोसी यशोदा मरपट की छत पर जा गिरी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। उस समय वहां से गुजर रही एफआरवी (फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और मामला शांत कराकर चले गए।
बाद में बुलाकर की गई मारपीट
पुलिस के जाने के बाद विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। पास में निर्माणाधीन मकान के मालिक तिपेन्द्र उर्फ बिट्टू मरपट को सूचना दी गई। इसके बाद यशोदा मरपट, तिपेन्द्र और उसकी मां ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय को घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसी दौरान तिपेन्द्र ने अजय के हाथ का अंगूठा दांतों से चबा डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दो पर FIR, अन्य की जांच जारी
मामले में टीआई आरडी कानवा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तिपेन्द्र उर्फ बिट्टू मरपट और यशोदा के पति सुनील के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
आरोपी परिवार का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि बिट्टू की मां के खिलाफ पूर्व में विजयनगर थाने में आगजनी और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, जिसमें कोर्ट से उन्हें सजा भी हो चुकी है। फिलहाल पूरा मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले