प्रेमिका की मौत के 10 माह बाद प्रेमी पर एफआईआर:इंटरकास्ट शादी को लेकर विवाद, प्रेमी के शक और झगड़ों से परेशान थी युवती
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने 10 महीने बाद उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने 10 महीने बाद उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। परिवार के बयान और मोबाइल चैटिंग के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, 14 मई 2025 को स्वाति सोलंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह विदुर नगर में रहती थी और वैष्णो कॉलेज से मैनेजमेंट में मास्टर्स की पढ़ाई कर रही थी।
मृतका के पिता गजानंद सोलंकी ने आरोप लगाया कि स्वाति का लोकेश चौहान के साथ पिछले 5 साल से संबंध था। दोनों ने द्वारकापुरी इलाके में एक कमरा भी लिया था, जहां वे मिलते थे। स्वाति वहीं सिलाई का काम भी करती थी।
5 साल से रिलेशन में थे, इंटरकास्ट शादी को लेकर विवाद
परिवार के मुताबिक, उन्होंने स्वाति को इंटरकास्ट मैरिज से मना किया था, लेकिन वह लोकेश से ही शादी करने की जिद पर अड़ी थी। आरोप है कि लोकेश अक्सर उससे विवाद करता था, अपशब्द कहता था और परिवारिक कार्यक्रमों में जाने से भी रोकता था।
‘मुंह बोले जीजा’ को लेकर करता था शक
जांच में सामने आया है कि लोकेश स्वाति पर शक करता था। घर आने वाले मुंह बोले जीजा और बहन को लेकर भी वह आपत्तिजनक टिप्पणी करता था।
12 मई को स्वाति के जन्मदिन पर भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
मोबाइल चैटिंग बनी अहम सबूत
पुलिस को स्वाति के मोबाइल से कई चैटिंग मिली हैं, जिनमें लोकेश द्वारा शक और विवाद से जुड़े मैसेज सामने आए हैं। इन्हीं सब कारणों से स्वाति मानसिक रूप से परेशान थी।
मामले में द्वारकापुरी थाना पुलिस ने प्रेमी लोकेश चौहान के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले