देश की बात, आपके शहर से
प्रदेश में उद्योग का केनवास तैयार, अब समय रंग भरने का -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

प्रदेश में उद्योग का केनवास तैयार, अब समय रंग भरने का -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कम समय और संसाधनों में जो श्रेष्ठ परिणाम दे वही सफल उद्यमी है प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर व्यक्ति का हक सीधे उसके खाते में पहुंचाने का संकल्प लिया और उसे साकार कियाविश्व में सामग्री सप्लाई करने वाले उद्योगपति हमारे देश और प्रदेश के हो, इसी मंशा के साथ प्रदेश में औद्योगिक अधोसंरचना का विकास किया जा रहा है राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन जिला स्तर पर भी होगा उद्योगों के विकास मार्ग में रुकावटें पैदा करने वाले कानूनों को खत्म किया गयानिमाड़ में होगा इन्वेस्टर समिट बुरहानपुर के सुखपुरी को इंडस्ट्रियल बेल्ट बनाया जाएगामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर के उद्योगपतियों से किया संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्योगों के लिए नई भूमि और उसका केनवास तैयार हो चुका है, अब हम उद्योगपतियों के साथ मिलकर योजनाओं और नीतियों के सहारे रंग भरने का काम कर रहे है।

Abhishek Raghuvanshi7 मई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कम समय और संसाधनों में जो श्रेष्ठ परिणाम दे वही सफल उद्यमी है
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर व्यक्ति का हक सीधे उसके खाते में पहुंचाने का संकल्प लिया और उसे साकार किया
विश्व में सामग्री सप्लाई करने वाले उद्योगपति हमारे देश और प्रदेश के हो, इसी मंशा के साथ प्रदेश में औद्योगिक अधोसंरचना का विकास किया जा रहा है
राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन जिला स्तर पर भी होगा
उद्योगों के विकास मार्ग में रुकावटें पैदा करने वाले कानूनों को खत्म किया गया
निमाड़ में होगा इन्वेस्टर समिट
बुरहानपुर के सुखपुरी को इंडस्ट्रियल बेल्ट बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर के उद्योगपतियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में उद्योगों के लिए नई भूमि और उसका केनवास तैयार हो चुका है, अब हम उद्योगपतियों के साथ मिलकर योजनाओं और नीतियों के सहारे रंग भरने का काम कर रहे है। इसमें नव उद्यमिता के लिए पर्याप्त नए अवसर पैदा किये जा रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से देश की अर्थव्यवस्था सक्षमता के साथ बढ़ रही है। दक्षिण के द्वार के नाम से प्रसिद्ध बुरहानपुर, प्रदेश के विकास का द्वार है। बुरहानपुर में उद्यम और परिश्रम के संस्कार हैं, जिले के लोगों के हुनर बहुमुखी हैं। कृषि से लेकर उद्योगों तक सभी क्षेत्रों में बुरहानपुर में गतिशीलता का वातावरण है। बुरहानपुर के विकास को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार बुरहानपुर की क्षमता- योग्यता को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लिए स्थानीय उद्योग जगत के साथ परस्पर विश्वास, सहयोग और साझेदारी के साथ आगे बढ़ेगी। बुरहानपुर के सुखपुरी को इंडस्ट्रियल बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा, साथ ही औद्योगिक क्षेत्र रेहटा में नवीन मार्ग भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुरहानपुर के श्री परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित उद्यमी संवाद को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑडिटोरियम परिसर में उद्यमियों के उत्पादों का अवलोकन किया तथा उनसे संवाद भी किया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट तथा बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस विशेष रूप से उपस्थित थीं।

व्यापारिक कल्याण बोर्ड के गठन से संभावनाओं को नया आयाम मिलेगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 24×7 सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। हमारा मुख्य लक्ष्य तेजी से उद्योगों की स्थापना कर स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2025 को औद्योगिक वर्ष के रूप में समर्पित किया गया। शासन द्वारा प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मंत्रीपरिषद द्वारा कल ही प्रदेश में राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड’ (STWB) और जिला स्तरीय समितियों के गठन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जिला स्तर पर संचालित विकास गतिविधियों में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारियों के साथ ही जन सामान्य की भूमिका हो, यह सुनिश्चित करने के लिए विकास समितियां गठित की गई है। इन समितियों में उद्योग और उद्यमिता को प्रोत्साहन जैसे विषयों को भी शामिल किया जाएगा। हम चाहते है कि विश्व में सामग्री सप्लाई करने वाले उद्योगपति हमारे देश और प्रदेश के हो, इसी मंशा के साथ प्रदेश में औद्योगिक अधोसंरचना का केनवास तैयार किया जा रहा है।

पुराने कानून खत्म कर औद्योगिक विकास के नए नियम बनाये

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासन ने उद्योगों के विकास के लिए उद्योग मित्र नीतियां बनाई हैं। जो कानून निर्थक हो चुके थे, उन्हें खत्म कर नए नियम बनाकर उद्योगों के लिए नए रास्ते और अवसर तराशे गए हैं। तुवर दाल पर लगने वाले टैक्स को भी खत्म किया गया, अब आगे कपास को लेकर भी विचार किया जा रहा है। यह सब उद्यमियों से संवाद के बाद किया गया। आगे भी इस तरह से उद्योगों के हित में ही काम किया जाएगा। प्रदेश में पिछले वर्ष को उद्योग वर्ष उद्योग रोजगार वर्ष के रूप में मनाया गया। वर्तमान में कृषि कृषक कल्याण वर्ष के रूप में गतिविधियां जारी हैं। बुरहानपुर क्षेत्र में कृषि संबंधी गतिविधियों भी का भी पर्याप्त विस्तार है। केले और कपास के बिना बुरहानपुर की बात अधूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्थानीय समस्याओं पर सकारात्मक विचार रूप से विचार करते हुए उनका समाधान निकाला जाएगा। ताप्ती मैया की कृपा से बुरहानपुर उद्योग और कृषि के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करेगा।

भारत आर्थिक ताकत के रूप में विश्व में अपना स्थान बना रहा है

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कम समय और संसाधनों में जो श्रेष्ठ परिणाम दे वही सफल उद्यमी है। भारत का हर नगर, हर प्रांत उद्यमिता के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद इंडिया से भारत की ऊंची उड़ान भरने का समय आया है। भारत पुनः आर्थिक ताकत के रूप में विश्व में अपना स्थान बना रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में सरकार बनने के साथ ही जनधन खातों के माध्यम से हर व्यक्ति का हक सीधे उसके खाते में पहुंचाने का संकल्प लिया और उसे साकार भी किया। जिसके परिणामस्वरुप देश की अर्थव्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन आया। राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी की भावना के अनुरूप बिचौलियों को दूर करते हुए प्रत्येक व्यक्ति और उद्यमी का हक सीधे उसके खाते में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे अनुकूलता के वातावरण में सभी उद्यमियों के लिए विकास के पर्याप्त अवसर विद्यमान है। भारत की उद्यमिता, स्वावलंबिता, रोजगारपरक जीवन पद्धति फीनिक्स पक्षी के समान है। जैसे फीनिक्स पक्षी राख में से पुनः अस्तित्व में आने और ऊंची उड़ान भरने की क्षमता रखता है, वैसे ही भारत तमाम कठिनाइयों और संघर्षशील परिस्थितियों के बावजूद भी ऊंची उड़ान भरने में सक्षम रहता है। हमारी यह क्षमता, उद्यमियों के दम पर ही है।

निमाड़ उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमएसएमई उद्यमिता के क्षेत्र में बुरहानपुर की उपलब्धि वर्ष 2022-23 में 436.11 करोड़ की रही, जो लगभग दो वर्ष बाद ही वर्तमान में 802 करोड़ रूपए है। यह गति बुरहानपुर के उद्यमियों की क्षमता की परिचायक है। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। उद्यमिता गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार पूर्ण स्पष्ट और पारदर्शिता के साथ गतिविधियां संचालित कर रही है। बुरहानपुर के उद्यमी सम्मेलन में सहभागिता कर रहे उद्यमियों के विश्वास से यह स्पष्ट होता है कि निमाड़, उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाएगा।

बुरहानपुर में पर्यटन, उद्योग और संस्कृति का अद्भुत समावेश

जल संसाधन व जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि बुरहानपुर जिला पर्यटन, उद्योग और संस्कृति का अद्भुत समावेश रखने वाला जिला है। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विभिन्न कॉन्क्लेव में प्राप्त प्रस्तावों को धरातल पर उतारने का कार्य किया गया है। अब प्रदेश में कृषि वर्ष के तहत कृषिगत कार्यो के विकास का भी दौर प्रारम्भ हो गया है। कार्यक्रम के दौरान बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक श्रीमती मंजू दादू ने भी संबोधित किया। उद्यमी संवाद में एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री चंद्रमौलि शुक्ला, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा उद्योगपति उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने फेयर डील एक्सपोर्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड को सौंपा 3 करोड़ 44 लाख रूपये की सब्सिडी का चेक

 कार्यक्रम में फेयर डील एक्सपोर्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड को निंबोला, बुरहानपुर निजी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर शासन की ओर से राशि रू. 3.44 करोड की सब्सिडी का चेक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदान किया गया।

 कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों द्वारा मुख्यमंत्रीजी के सामने टेक्सटाईल की पॉलिसी में पॉवर लूम से संबंधित बिन्दू को शामिल करने, वर्तमान में सोलर संयंत्र लगाकर सौर ऊर्जा का उपयोग करने पर कॉन्ट्रेक्ट लोड के 80 प्रतिशत की सीमा को समाप्त करने का अनुरोध किया । साथ ही उनके द्वारा प्रदेश में मण्डी शुल्क एवं पॉवर टैरिफ को महाराष्ट्र के समकक्ष किए जाने का अनुरोध किया गया, जिससे प्रदेश में जीनिंग मीले फिर से अपने पुराने स्वरूप में आ सके तथा जीनिंग मील के कुशल श्रमिकों का पलायन महाराष्ट्र होने से रूक सके।

मुख्यमंत्रीजी द्वारा उद्योग एवं रोजगार वर्ष की सफलता एवं प्रदेश के विकास में बुरहानपुर के उद्योगपतियों के सहयोग हेतु धन्यवाद प्रदर्शित किया। बुरहानपुर में बड़े स्तर का इण्डस्ट्री कॉनक्लेव कराए जाने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र रेहटा खडफोद हेतु उद्योगपतियों की मांग अनुसार एप्रौच रोड का निर्माण किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले
↑