देश की बात, आपके शहर से
‘पानी वाले बाबा’ के रूप में विख्यात पूर्व विधायक अश्विन जोशीजी का निधन
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

‘पानी वाले बाबा’ के रूप में विख्यात पूर्व विधायक अश्विन जोशीजी का निधन

यह एक अत्यंत दुखद समाचार है। इंदौर की राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया है। 'पानी वाले बाबा' के रूप में विख्यात पूर्व विधायक अश्विन जोशीजी का निधन शहर के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Abhishek Raghuvanshi8 मई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

यह एक अत्यंत दुखद समाचार है। इंदौर की राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया है। ‘पानी वाले बाबा’ के रूप में विख्यात पूर्व विधायक अश्विन जोशीजी का निधन शहर के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का हृदयाघात से आज सुबह निधन हो गया है। उनका बेटा विदेश से आएगा उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। इंदौर के क्षेत्र क्रमांक तीन से तीन बार विधायक रहे और इस क्षेत्र में पेयजल संकट के दिनों में बस्तियों में पानी पहुंचाने के लिये इतने टैंकर दौड़ाए कि अश्विन बाबा से नाम ही पानी वाले बाबा हो गया।
आज शुक्रवार की सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा
था। परिवार के सदस्य तत्काल शेल्बी हॉस्पिटल
लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने पूरे प्रयास किए
लेकिन हार्ट ने काम करना ही बंद कर दिया। काफी प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शजन-जन के नेता, ‘पानी वाले बाबा’ श्री अश्विन जोशी जी आज इंदौर ने अपने एक सच्चे जनसेवक और जुझारू व्यक्तित्व को खो दिया है।
अश्विन जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि इंदौर की गलियों और मोहल्लों की बुलंद आवाज़ थे। उन्हें “पानी वाले बाबा'” के नाम से जाना जाता था क्योंकि उन्होंने जल संकट के दौर में जनता की प्यास बुझाने के लिए जो संघर्ष किया, उसे इंदौर कभी नहीं भूल पाएगा।

उनकी विरासत:

सादगी की मिसाल: बड़े पद पर रहने के बावजूद वे हमेशा ज़मीन से जुड़े रहे।

संघर्षशील नेतृत्व:जनता के हक की लड़ाई के लिए वे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे।

पानी के लिए समर्पण: शहर के जल प्रबंधन और गरीबों तक पानी पहुँचाने के उनके प्रयासों ने उन्हें हर घर में लोकप्रिय बनाया।

“पद तो आते-जाते रहते हैं, पर जो जनता के दिलों में बस जाए, वही असली जननेता है।” अश्विन जी ने इस बात को अपने जीवन से सिद्ध किया।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोक संतप्त परिवार व समर्थकों को यह आघात सहने की शक्ति दें

संघर्षशील छात्र नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले अश्विन जोशी यदि विधायक बने तो उसका श्रेय उनके काका-वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी को जाता है। जिस तीन नंबर से वो चुनाव लड़ते रहे उसी सीट से अश्विन को टिकट उन्हीं की बदौलत मिला था।
पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इस सीट से दावेदारी की थी लेकिन दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्व महेश जोशी की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनके पुत्र पिंटू (दीपक) जोशी को टिकट दिया था, यह बात अलग है कि इस सीट से जीते भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए उनका नाम भी चर्चा में रहा, अधिकांश कांग्रेसजन भी उनके नाम पर सहमत थे कि सत्तारुढ़ दल से लड़ने के लिए ऐसा ही जुझारू अध्यक्ष होना चाहिए, संगठन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस भावना को नजरअंदाज कर दिया। भाजपा ही नहीं अपने दल के नेताओं के गलत निर्णय की सार्वजनिक रूप से बखिया उधेड़ने वाले जोशी तो दिग्विजय सिंह से पंगा लेने में भी नहीं हिचकिचाए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले
↑