देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
नारी शक्ति वंदन अधिनियम क्या है? जानें इसके लागू होने से आएगा क्या बदलाव
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

नारी शक्ति वंदन अधिनियम क्या है? जानें इसके लागू होने से आएगा क्या बदलाव

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: देश की संसद और राज्य विधान सभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित किया।

Abhishek Raghuvanshi17 अप्रैल 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: देश की संसद और राज्य विधान सभाओं में

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित किया। गुरुवार को केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक में संशोधन के लिए विधेयक पेश किया है जिससे यह आरक्षण साल 2029 में होने वाले आम चुनाव में लागू किया जा सके। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोक सभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संविधान संशोधन विधेयक 2023 पेश किया। जाने महिलाओं के लिए आरक्षण देने वाला यह कानून आखिर है क्या और इसके लागू आने से कोन से बदलाव आएंगे…

पहले 2026 होने वाली जनगणना के आधार पर इस अधिनियम को लागू होना था पर अब 2011 को आधार बनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा में पास करवाने के लिए सभी दलों के नेताओं को पत्र लिखा। हालांकि विपक्ष का कहना है कि हम महिला आरक्षण के समर्थन में है मगर 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन के खिलाफ है। विपक्ष की मांग है कि संसद और विधान सभाओं की वर्तमान संख्या में ही महिला आरक्षण लागू किया जाए।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम क्या है?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। बता दें कि अभी लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सिर्फ 13.6 प्रतिशत है।

यह आरक्षण अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटों में भी लागू होगा। आरक्षित सीटें रोटेशन के आधार पर तय होंगी यानी हर चुनाव में बदल सकती है।

लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में लागू हो जाएगा और इसके बाद महिलाओं को आरक्षण मिलेगा।

इस अधिनियम को लागू करने के लिए परिसीमन (Delimitation) करना भी जरूरी है। यही वजह है केंद्र सरकार ने गुरुवार (16 अप्रैल) को परिसीमन विधेयक भी पेश किया है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का महत्व

महिला आरक्षण अधिनियम लागू होने से राजनीति में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। फैसला लेने में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी। लैंगिक समानता (Gender Equality) को बढ़ावा मिलेगा।

यह कानून भारत की राजनीति में महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस बिल के लागू होने से राजनीति में महिलाओं की भागीदरी बढ़ेगी और राजनीतिक फैसले लेने में उनकी सहभागिता भी पुरुषों के समान होगी। सिर्फ मतदान ही नहीं बल्कि नीति निर्माण में भी महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

अगले आम चुनाव से पहले लागू करने की तैयारी

2023 में जब 106वां संविधान संशोधन विधेयक पारित हुआ तो लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता भी साफ हो गया। लेकिन 2027 में जनगणना और उसके बाद होने वाली परिसीमन प्रक्रिया के बाद ही लागू होना था जिससे इस अधिनियम के लागू होने में 2034 तक की देरी हो सकती थी।

लेकिन अब सरकार ने ऐसे संशोधन प्रस्तावित किए हैं जिसके जरिए साल 2011 की जनगणना के डेटा का इस्तेमाल करके इस आरक्षण कानून को लागू किया जा सके। सरकार चाहती है कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया जा सके।

केंद्र शासित प्रदेश क़ानून (संशोधन) विधेयक 2026, संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026, परिसीमन विधेयक 2026 (डीलिमिटेशन बिल 2026) विधेयक 16 से 18 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में अगर लागू हो जाते हैं तो 2023 में पारित हो चुके नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 2029 में होने वाले अगले आम चुनाव में इस आरक्षण का रास्ता साफ हो सकता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले
↑