दूरदर्शन से कथक में ए ग्रेड मान्यता प्राप्त करने वाली क्षेत्र की गौरवशाली कलाकार बनीं डॉ. अंजना चौरसिया
शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, किला मैदान के नृत्य विभाग की प्राध्यापक डॉ. अंजना चौरसिया को भारत के लोक सेवा प्रसारक दूरदर्शन केंद्र (प्रसार भारती) द्वारा शास्त्रीय नृत्य विधा "कथक" में प्रतिष्ठित ए ग्रेड कलाकार की मान्यता प्रदान की गई है।
शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, किला मैदान के नृत्य विभाग की प्राध्यापक डॉ. अंजना चौरसिया को भारत के लोक सेवा प्रसारक दूरदर्शन केंद्र (प्रसार भारती) द्वारा शास्त्रीय नृत्य विधा “कथक” में प्रतिष्ठित ए ग्रेड कलाकार की मान्यता प्रदान की गई है। यह उपलब्धि कथक नृत्य के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट साधना, समर्पण और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।
दूरदर्शन की ग्रेडिंग प्रक्रिया अत्यंत कठिन एवं चरणबद्ध होती है। ए ग्रेड प्राप्त करने के लिए कलाकार को पहले बी ग्रेड तथा उसके बाद बी हाई ग्रेड की मान्यता प्राप्त करनी होती है। डॉ. अंजना चौरसिया को वर्ष 2023 में बी ग्रेड तथा वर्ष 2024 में बी हाई ग्रेड कलाकार के रूप में मान्यता मिली थी। इन दोनों चरणों में सफलता प्राप्त करने के बाद वे ए ग्रेड ऑडिशन के लिए पात्र बनीं और वर्तमान में उन्हें ए ग्रेड कलाकार के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है।
डॉ. चौरसिया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी गुरु डॉ. मांडवी सिंह को दिया है, जो इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति तथा वर्तमान में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद से ही यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी ने डॉ. चौरसिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा हरमलकर ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। महाविद्यालय परिवार ने डॉ. अंजना चौरसिया की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले