टैक्सी लूटी, बुजुर्ग को चबाया और फिर जेल में नौटंकी… इंदौर के सिरफिरे ड्राइवर ने पुलिस के छुड़ाए पसीने
रिटायर बैंककर्मी अनिल शुक्ला और उनकी पत्नी रेखा को अगवा कर हमला करने वाले सिरफिरे ने थाना-जेल और अस्पताल को परेशान कर डाला। जेल में उसकी नौटंकी देख कर अफसर घबरा गए और एंट्री से इनकार कर दिया। इंदौर।
रिटायर बैंककर्मी अनिल शुक्ला और उनकी पत्नी रेखा को अगवा कर हमला करने वाले सिरफिरे ने थाना-जेल और अस्पताल को परेशान कर डाला। जेल में उसकी नौटंकी देख कर अफसर घबरा गए और एंट्री से इनकार कर दिया।
इंदौर। रिटायर बैंककर्मी अनिल शुक्ला और उनकी पत्नी रेखा को अगवा कर हमला करने वाले सिरफिरे ने थाना-जेल और अस्पताल को परेशान कर डाला। जेल में उसकी नौटंकी देख कर अफसर घबरा गए और एंट्री से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी अस्पताल ले गए तो कर्मचारियों को काटने के लिए लपका। महालक्ष्मीनगर निवासी 66 वर्षीय अनिल शुक्ला पत्नी रेखा के साथ टैक्सी (एमपी 09 डीएच 2671) से घर आ रहे थे। सुपर कॉरिडोर चौराहा पर आरोपित (टैक्सी चालक) अमन पाल ने ड्राइवर मोहित पर पेचकस से हमला कर टैक्सी लूटी और अनिल व रेखा को लेकर गांधी नगर की ओर चला गया। अनिल द्वारा विरोध करने पर उन पर पेचकस से हमला कर दिया। उंगली चबा डाली और आंख फोड़ने का प्रयास भी किया।
मानसिक विक्षिप्त आरोपित ने थाने और कोर्ट में मचाया हंगामा
गांधीनगर टीआइ अनिल यादव के अनुसार आरोपित मानसिक रोगी है। उसने थाने में भी खूब हंगामा किया है। बुधवार को पुलिसकर्मी कोर्ट पेश कर सेंट्रल जेल ले गए तो उल्टा लेट गया और आंखें बंद कर लीं। जेलकर्मियों ने नाम पूछा तो मूर्छित होने की नौटंकी की। कर्मचारी घबरा गए और जेल दाखिला से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी सीधे एमवाय अस्पताल गए और डॉक्टर को समस्या बताई। डॉक्टर उपचार करने लगे तो आरोपित ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उसने पुलिसवालों को काटने की कोशिश भी की। परेशान होकर पुलिसकर्मी आरोपित को थाने लेकर आ गए। उसने थाने में भी पुलिसवालों को गालियां देना शुरू कर दीं।
एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों का होगा चरित्र सत्यापन
उधर जोन-1 के डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने टैक्सी चालकों की जांच और चरित्र सत्यापन के आदेश दिए हैं। डीसीपी के अनुसार एयरपोर्ट से चलने वाली गाड़ियों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। चालकों का आपराधिक रिकॉर्ड के साथ नशा करने वालों को भी चिन्हित किया जाएगा। दरअसल, इस घटना ने एयरपोर्ट और टैक्सी सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद प्रशासन अब सख्त कदम उठा रहा है।
दहशत में पीड़ित परिवार, अस्पताल में भर्ती हैं अनिल शुक्ला
हमले में घायल अनिल शुक्ला अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी रेखा घटना के बाद दहशत में हैं। रेखा के सामने ही आरोपित अनिल के साथ मारपीट कर रहा था। वह कार भी लहराते हुए चला रहा था। पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और आरोपित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले