जल संकट से बेहाल इंदौर शहर, बोरिंग सूखे, टैंकरों का इंतजार करने को मजबूर हो रहे रहवासी
नगर निगम के टैंकर भी पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहे है। इस वजह से लोगों को 700 से एक हजार रुपये में टैंकर बुलवाना पड़ रहा है।
नगर निगम के टैंकर भी पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहे है। इस वजह से लोगों को 700 से एक हजार रुपये में टैंकर बुलवाना पड़ रहा है।
निगम का 650 पानी के टैंकर चलाने का दावा, फिर भी परेशान हो रहे रहवासी
इस बार अप्रैल माह से शहर के कई इलाकों में पानी के टैंकर चल रहे हैं
जिन इलाकों में टैंकर पहुंच रहे है वहां पर लोगों पानी के लिए कतारें लगाना पड़ रही हैं
इंदौर। गर्मी की शुरुआत में ही इंदौर में जल संकट गहरा गया है। पिछले वर्षा में जहां मई के दूसरे पखवाड़े में नलकूपों का जलस्तर गिरने के बाद पानी के टैंकरों की डिमांड होती थी। नगर निगम के टैंकर भी पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहे है। इस वजह से लोगों को 700 से एक हजार रुपये में टैंकर बुलवाना पड़ रहा है।
वहीं इस बार अप्रैल माह से शहर के कई इलाकों में पानी के टैंकर चल रहे है। इसके बाद भी हालात कई रहवासी क्षेत्रों में लोगों की शिकायत के बाद भी पानी के टैंकर घरों तक नहीं पहुंच रहे है। जिन इलाकों में टैंकर पहुंच रहे है वहां पर लोगों पानी के लिए कतारें लगाना पड़ रही हैं।
शहर में पानी की किल्लत उन इलाकों में ज्यादा है जहां पर नर्मदा की पेयजल वितरण लाइन नहीं है। यही वजह है कि पालदा, मूसाखेड़ी, कैलोद करताल, महालक्ष्मी नगर, निपानिया, न्याय नगर, लसूड़िया, छोटा बांगड़दा, विनय नगर, पाश्वनाथ नगर, मानवता नगर, खजराना, नेमीनगर, केसरबाग रोड, स्कीम नंबर 136 सहित सहित कई इलाकों में जलसंकट ज्यादा होने के कारण ज्यादा टैंकर की डिमांड है।
कृष्णबाग में घरों में आ रहा नर्मदा का गंदा पानी, टैंकर भी नहीं पहुंच रहे
कृष्णबाग क्षेत्र में लोगों के घरों में नर्मदा का पानी शुरुआत के 10 मिनट तक गंदा आता है। यह समस्यां क्षेत्र में सड़क निर्माण के कारण पाइप लाइन की टूटफूट से पिछले तीन महीने से बनी हुई। वही इस क्षेत्र में सार्वजनिक बोरिंग का पानी भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। पिछले चार दिनों से इस क्षेत्र में बोरिंग चालू ही नहीं किया जा रहा है।
जोन नंबर 8 के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी बोरिंग का संचालन अभी तक शुरु नहीं हुआ है। वही इस क्षेत्र में लोगों टेंकर बुलवाना पड़ रहा है। हालांकि ईका-दुका स्थानों पर टैंकर पहुंच रहे है। कृष्णबाग की गली नंबर 2 के रहवासियों की शिकायत है कि इनके गली में टैंकर आने को तैयार हो रहा है।
तालाब किनारे भी बोरवेल सूखे, निगम नहीं भेज रहा टैंकर
खंडवा रोड पर छोटा बिलावली और बड़ा बिलावली तालाब के पास बनी कालोनियों में भी जल संकट गहरा गया है। वार्ड 77 के अंतर्गत आने वाली श्रीयंत्र नगर के सेक्टर सी में आधे से ज्यादा घरों के बोरवेल सूख चूके हैं। अप्रैल मध्य से ऐसे हाल बने हुए हैं। इस बीच नगर निगम ना तो क्षेत्र में पानी के टैंकर चला रहा है ना वैकल्पिक जल वितरण की कोई व्यवस्था कर रहा है। रहवासियों को महंगे निजी टैंकरों से पानी खरीदकर जरुरत की पूर्ति करना पड़ रही है। क्षेत्र में पीने के पानी के बोरवेल के पानी से निर्माण भी जारी है इस पर निगम रोक नहीं लगा रहा।
मध्य क्षेत्र में पानी की समस्या
शहर के मध्य क्षेत्र में गंभीर जल संकट है। जूना रिसाला, चंदन नगर, सिकंदराबाद सहित कई पुरानी बस्तियां हैं जहां पानी की किल्लत बनी हुई है। इन क्षेत्रों में ऐसा नहीं कि नर्मदा लाइन नहीं है। नर्मदा लाइन तो है लेकिन पानी कुछ देर के लिए आता है। छत्रीपुरा, इंदिरा नगर, बाराभाई जैसे कई इलाके हैं जो इन दिनों पूरी तरह से बोरिंग पर निर्भर हो गए हैं। कुछ क्षेत्रों मेंं तो बोरिंग भी सूखने लगे हैं। पालदा, बांगड़दा, देवगुराडिया जैसे बाहरी क्षेत्रों में भी गंभीर जलसंकट है।
पानी की है शिकायत तो फोन करें
यदि आपके क्षेत्र में नर्मदा की लाइन में पानी नहीं आ रहा, गंदा पानी आ रहा है, बोरिंग सूख गए है और पानी के टैंकर नहीं पहुंच रहे है तो आज दोपहर तीन से चार बजे के बीच हेलो नईदुनिया में निगम के अपर आयुक्त आशीष कुमार पाठक से चर्चा कर फोन नंबर 0731-4711121 अपनी समस्या बताएं।
जहां आ रही शिकायतें वहां पहुंचा रहे टैंकर
शहर के जिन भी इलाकों से जल संकट की शिकायतें आ रही है। निगम वहां पर पानी के टैंकर पहुंचा रहा है। – क्षितिज सिंघल, निगमायुक्त

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले