कई बार शिकायतों और आवेदनों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, पुलिस पर भी अनदेखी करने का आरोप, तहसीलदार के खिलाफ की गई है एसडीएम से शिकायत

पुलिस और प्रशासन की अनदेखी ने एक पारिवारिक जमीनी विवाद जानलेवा हमले के स्तर तक पहुंचा दिया है। बीती रात पनवाड़ीहाट पेट्रोल पंप पर एक पक्ष ने सामूहिक रूप से दूसरे पक्ष के युवक पर हमला बोल दिया। गनीमत रही कि युवक को भागने और बचने का मौका मिला गया। पीड़ित युवक ने पुलिस व प्रशासन पर मामले में कार्रवाई न करने और शिकायतों की अनसुनी करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित युवक अभिषेक रघुवंशी निवासी पनवाड़ीहाट ने बताया कि तहसीलदार ने सिविल न्यायालय के स्थगन आदेश की अवहेलना कर भूमि नामांतरण आदेश पारित कर दिया। एक बार नामांतरण आदेश निरस्त होने के बाद, दोबारा नामांतरण कर दिया गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम से की थी।
शिकायतकर्ता अभिषेक रघुवंशी पुत्र गोरेलाल रघुवंशी ने बताया कि उनका भूमि संबंधी पारिवारिक विवाद सिविल न्यायालय आरोन में विचाराधीन है। इस संबंध में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड आरोन द्वारा प्रकरण क्रमांक 48/25 में 31 मार्च 2026 को स्थगन आदेश पारित किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद संबंधित भूमि का विक्रय कर दिया गया और उसके आधार पर नामांतरण की कार्रवाई कराई गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, पूर्व में तहसीलदार न्यायालय में प्रकरण क्रमांक 944/अ/6-26 में पारित नामांतरण आदेश को 31 मार्च 2026 को निरस्त किया गया था। इसके बाद
करीब एक माह के भीतर पुनः नामांतरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। आरोप है कि सिविल न्यायालय का स्थगन आदेश प्रभावी होने के बावजूद तहसीलदार द्वारा 4 जून 2026 को दोबारा नामांतरण आदेश पारित कर दिया गया।
अभिषेक के भाई चंद्रेश ने बताया कि उनके चाचा की मौत के बाद चाची ने अपने अनिल कुलदीप भाईयों के कहने पर उनके परिवार की पैतृक जमीन यतीश पुत्र अर्जुन रघुवंशी को बेच दी। उसी भूमि के नामांतरण से संबंधित मामले में कम समय के भीतर दो आदेश पारित किए गए, जिससे उनके अधिकार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने तहसीलदार धीरेंद्र गुप्ता के विरुद्ध शिकायत की जांच कर आवश्यक अभिलेख तलब करने और आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने नहीं की सुनवाईः
ज्योति रघुवंशी ने बताया कि बीती रात दूसरे पक्ष ने उनके पति प्रवेश रघुवंशी एवं छोटे भाई अभिषेक पर हमला कर दिया। 10-15 अर्जुन पुत्र यतीश रघुवंशी सेजी मोहल्ला अर्जुन रघुवंशी सेजी मोहल्ला राहुल रघुवंशी सेजी मोहल्ला सोनू लच्छा सेजी मोहल्ला कुलदीप रघुवंशी मूडरा खुर्द लोगों ने उसे घेर कर मारने की कोशिश की। दूसरे पक्ष ने खुद ही अपनी कार में तोड़-फोड़ कर आरोप उनके भाई पर लगा दिए। जिस पर पुलिस ने एक तरफा दो झूठी एफआईआर भी दर्ज कर ली। उन्होंने यह भी बताया कि वे थाने थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी पकंज कुशवाहा में शिकायत करने पहुंचे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इससे पहले वे एसडीओपी, एसडीएम व कलेक्टर तक से शिकायत कर चुके हैं। इस संबंध में बात करने के लिए थाना प्रभारी आरोन रविंद्रसिंह सिकरवार से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया

