जनसुनवाई में संवेदनशील पहल : कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जरूरतमंदों को दिलाई त्वरित राहत
बीमारी, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन से जुड़े मामलों में तत्काल सहायता के दिए निर्देश कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
बीमारी, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन से जुड़े मामलों में तत्काल सहायता के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान बीमारी, शिक्षा, आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित कराया गया।
जनसुनवाई में एक अत्यंत मार्मिक मामला सामने आया, जिसमें बेसहारा बुजुर्ग दंपति ने अपने जीवन-यापन में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके बाद दोनों को सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया।
इसी प्रकार जती कॉलोनी निवासी एक दंपति ने अपने नवजात बच्चे के हृदय में छेद की गंभीर समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को बच्चों के समुचित उपचार एवं आवश्यक ऑपरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
जनसुनवाई में एक रिक्शा चालक नागरिक ने अपने पुत्र अमन जायसवाल की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने लीड बैंक मैनेजर को तत्काल शिक्षा ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के अनुरूप मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त अन्य आवेदनों पर भी कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का समय पर लाभ मिल सके।
जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, श्री रिंकेश वैश्य तथा श्री रोशन राय सहित अन्य अधिकारियों ने भी आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 3 दिन पहले
Technologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 4 दिन पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 5 दिन पहले
Technologyफ्रांस में रक्त भंडारण पर फ्रीज़र हैक, कारण अभी भी अज्ञात 5 दिन पहले
Scienceप्रिंस विलियम ने जलवायु परिवर्तन से यूके में जंगली आग के खतरे पर चेतावनी दी 6 दिन पहले
Worldसंयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पाँच न्यायाधीश चुने, रिकॉर्ड मामलों के बीच 6 दिन पहले
TechnologyBinance ने बताया फर्जी जॉब इंटरव्यू से $6.3bn क्रिप्टो चोरी 6 दिन पहले
Worldयेमेन सरकार ने IRGC और हेज़बोला पर 21 विशेषज्ञ भेजने का आरोप 6 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 घंटे पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 5 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 13 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 15 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 17 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 17 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 22 दिन पहले





